फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   विजय दिवस पर सम्मानित हुए शहीदों के आश्रित

विजय दिवस पर सम्मानित हुए शहीदों के आश्रित

Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
विजय दिवस पर सम्मानित हुए शहीदों के आश्रित
पौड़ी। वर्ष 1971 में शहीद सैनिकों को पुष्पाजंलि अर्पित करने के साथ विजय दिवस का शुभारंभ हुआ। जिले के 852 शहीद सैनिकों, शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीद राज्य आंदोलनकारियों का स्मरण करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि शहीदों के सम्मान से ही वीरों की वीरगाथा पीढ़ियों तक पहुंचेगी। इस मौके पर सुशीला देवी, छैला देवी, माया देवी, पूर्व सैनिक शौर्य चक्र विजेता कै. दरबान सिंह, कै. राजेंद्र सिंह गुसाईं, जगमोहन राणा, मातबर सिंह नेगी, सते सिंह भंडारी, महावीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, मंगल सिंह, सीपीओ राजेंद्र सिंह, सूबेदार रघुनाथ सिंह नेगी, जगमोहन सिंह, हवलदार मातवर सिंह, महिपत सिंह, श्याम लाल पोखरियाल, भरत सिंह भंडारी, अजयपाल भंडारी, मातवर सिंह रावत व कुंदन सिंह रावत को जिलाधिकारी सुशील कुमार, पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी, विधायक मुकेश कोली व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर स्थानीय शिक्षण संस्थानों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में दीक्षा चमोली प्रथम, आकांक्षा नेगी द्वितीय व सुष्मिता बिष्ट तृतीय रहीं। जूनियर वर्ग में सानिया प्रथम, कुमकुम द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं। कार्यक्रम में सीडीओ रवनीत चीमा, एडीएम रामजी शरण शर्मा, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी मेजर करन सिंह रावत, लेफ्टिनेंट कर्नल एसएन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष आरपी टम्टा, जीपी सेमवाल, गंगा प्रसाद उजियाल, मो. हाफिज अब्दुल वसीम आदि मौजूद रहे। संचालन अद्वैत बहुगुणा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed