{"_id":"59fdf15f4f1c1bda538bad54","slug":"101509814623-pauri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड उदय महोत्सव, छात्रवृति भी की शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड उदय महोत्सव, छात्रवृति भी की शुरू
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। अमर उजाला के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड उदय महोत्सव के तहत पौड़ी के भगत राम (बीआर ) माडर्न स्कूल में शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने केक काटकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर स्कूल संचालक दामोदर प्रसाद ममगाईं ने अपनी माता स्व. सरला देेवी के नाम पर छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ भी किया।
शनिवार को स्कूल का वार्षिकोत्सव शुरू होने से पहले स्कूल में उत्तराखंड राज्य स्थापना पखवाड़े की खुशियां मनाई गईं। इस मौके पर संचालक दामोदर प्रसाद ममगाईं और प्रिंसिपल गोपाल ममगाईं ने केक सेरेमनी में शामिल हुए। वक्ताओं ने छात्रों को उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन और उसके लिए आंदोलनकारियों द्वारा किए गए संघर्ष के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उत्तराखंड के विकास और दशा दिशा पर भी इस मौके पर मंथन किया गया। इस अवसर पर शुरू की गई छात्रवृत्ति योजना में पहली बार की छात्रवृत्ति के तौर पर बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र अंकित नौटियाल और सत्य लक्ष्मी को पांच-पांच हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस अवसर पर रमा रावत, अरुणा ममगाईं, डिंपल किंगर, अंकित नेगी, विकास रावत, सुनील किमोठी, पीएस पंवार व पूूर्ण सिंह रावत आदि शामिल रहे।