फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   100 applications approved for Chief Minister's Self-employment Scheme

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के लिए 100 आवेदन स्वीकृृत

Thu, 01 Jul 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
100 applications approved for Chief Minister's Self-employment Scheme
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद पौड़ी में वित्तीय वर्ष 2021-22 में अभी तक 100 आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। योजना के तहत आयोजित दूसरे साक्षात्कार में 66 आवेदन मिले थे, जिनमें 48 को स्वीकृति मिल चुकी है। इनमें 3.07 करोड़ की पूंजी निवेश और 112 लोगों को स्वरोजगार दिया जाना प्रस्तावित है। विकास भवन सभागार में डीएम विजय कुमार जोगदंडे की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के आवेदकों का साक्षात्कार आयोजित किया गया। डीएम ने कहा कि योजना के तहत आवेदन को लेकर आवेदकों के मन में कोई भ्रांति न रहे, इसके लिए सभी नियमों की जानकारी दी जाए। जिला उद्योग केंद्र कोटद्वार के महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए सीएम स्वरोजगार योजना के तहत जिले का लक्ष्य 250 प्रोजेक्ट स्थापित करना है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में जिले ने 250 प्रोजेक्ट के सापेक्ष 290 प्रोजेक्ट स्वीकृत किए थे। यह प्रदेशभर में सबसे अव्वल प्रदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed