एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा (सत्र 2021-22) शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। 9 शहरों में बनाए गए 18 परीक्षा केेंद्रों में 10 हजार 920 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। 1 हजार 10 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
मंगलवार को श्रीनगर, टिहरी, पौड़ी देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कर्णप्रयाग, कोटद्वार व ऋषिकेश में हजारों अभ्यर्थियों ने गढ़वाल विवि की ओर से आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 बजे से अपराह्न 1 बजे तक चली। परीक्षा के नोडल अधिकारी सहायक कुलसचिव (परीक्षा) अरविंद कुमार ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए 11 हजार 930 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 10 हजार 920 परीक्षा में सम्मिलित हुए। श्रीनगर में 1431 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1344 (87 अनुपस्थित), टिहरी में 417 में 400 (17 अनुपस्थित), पौड़ी में 230 में 214 (16 अनुपस्थित), देहरादून में 5,380 में 4,856(524 अनुपस्थित), कोटद्वार में 247 में 227(20 अनुपस्थित), हरिद्वार में 1,383 में 1,257(126 अनुपस्थित), रुड़की में 2,118 में 1953(165 अनुपस्थित), कर्णप्रयाग में 359 में 333(26 अनुपस्थित) और ऋषिकेश में 365 में अभ्यर्थियों में 336 (29 अनुपस्थित) ने परीक्षा दी। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए देहरादून में सर्वाधिक 6, श्रीनगर में 3, रुड़की व हरिद्वार में 2-2 और शेष शहरों में 1-1 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। वहीं, प्रवेश परीक्षा समन्वयक प्रो. आरसी भट्ट ने देहरादून, रुड़की व हरिद्वार के परीक्षा केंद्रों का जिम्मा संभाला हुआ था। श्रीनगर में प्रो. अनिल नौटियाल को जिम्मेदारी दी गई थी।