फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   one crore seventy lakhs payment without work.

पिटकुल में घोटाला: बिना काम कर दिया 1.70 करोड़ का भुगतान

Tue, 24 May 2016 11:55 AM IST
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष चंद्र भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 11:55 AM IST
सार

- ट्रांसमिशन लाइन बिछाने की पिटकुल योजना में सामने आई वित्तीय अनियमितता
- फारेस्ट क्लीयरेंस और रूट सर्वे के नाम पर हुआ घपला
- कंपनी ने गुगल मैप के आधार पर बना दी सर्वे रिपोर्ट

विज्ञापन
one crore seventy lakhs payment without work.
घोटाला

विस्तार

पॉवर कॉरपोरेशन आफ ट्रांसमिशन लिमिटेड (पिटकुल)अफसरों ने बिना काम के ही कंपनी को 1.70 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया। पिटकुल प्रबंधन ने जांच रिपोर्ट में अनियमितता पकड़ी है। पिटकुल अध्यक्ष एवं प्रमुख सचिव ऊर्जा डॉ. उमाकांत पंवार ने भी प्रबंधन की रिपोर्ट को सही ठहराया है।

विज्ञापन


पिटकुल की श्रीनगर-काशीपुर के बीच हाइटेंशन लाइन लगाने की योजना में यह घपला सामने आया है। वर्ष 2006 में योजना के टेंडर हुए। लाइन बिछाने से पहले फारेस्ट क्लीयरेंस और रूट सर्वे का कार्य होना था। जांच रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2012 में तत्कालीन अधीक्षण अभियंता विकास शर्मा ने बिना कार्य पूरा किए फारेस्ट क्लीयरेंस के 35 लाख रुपये भुगतान करा दिए।
विज्ञापन


गड़बड़ी मिलने पर जब टेंडर का काम दूसरी कंपनी को दिया तो पता लगा कि पिछली कंपनी द्वारा किए गए रूट सर्वे के हिसाब से हाईटेंशन लाइन बिछाना संभव नहीं है। जबकि रूट सर्वे के कार्य के एवज में भी पिटकुल अफसर विकास शर्मा ने 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल मैप के आधार पर बना दिया रूट सर्वे
आरोप है कि पुरानी कंपनी ने महज गूगल मैप के आधार पर रूट सर्वे बना दिया। प्रबंधन की जांच रिपोर्ट पर शर्मा ने पिटकुल अध्यक्ष के समक्ष अपील दायर की थी। पिटकुल अध्यक्ष ने शर्मा के खिलाफ दी गई प्रबंधन की जांच रिपोर्ट को सही माना है।

उधर, प्रबंध निदेशक एसएस यादव का कहना है कि गड़बड़ी पकड़ में आने पर कंपनी से 35 लाख रुपये ब्याज सहित वसूले लिए हैं। गलत रूट सर्वे के लिए जारी हुए 1.35 करोड़ रुपये की भी रिकवरी होगी।


फिलहाल शर्मा को अधीक्षण अभियंता से अधिशासी अभियंता पर रिवर्ट कर दिया गया है। रूट सर्वे के भुगतान की रिकवरी और आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आरोपी अफसर शर्मा का कहना है कि आरोप सही नहीं है और इससे ज्यादा वह कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed