फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youths shouted, unemployed came out in protest against the recruitment scam

युवाओं ने भरी हुंकार, भर्ती घोटाले के विरोध में उतरे बेरोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Youths shouted, unemployed came out in protest against the recruitment scam
यूकेएसएसएससी व यूकेपीएससी परीक्षाओं में हुए घोटाले के विरोध में शनिवार को नैनीताल में पदयात्रा - फोटो : NAINITAL
सूचानार्थ--
विज्ञापन

नैनीताल में भर्ती घोटाले के विरोध में उतरे बेरोजगार
मल्लीताल से तल्लीताल तक निकाली पदयात्रा, सीबीआई जांच की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नैनीताल। प्रदेश में यूकेएसएसएससी और यूकेपीएससी भर्ती घोटाले के विरोध में युवाओं ने शनिवार को नैनीताल में हुंकार भरी। युवाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भर्ती घोटाले की सीबीआई जांच की मांग उठाई और मल्लीताल पंत पार्क से बाजार होते हुए तल्लीताल तक पदयात्रा निकाली। पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा, बेरोजगार शामिल हुए।
शनिवार को कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सूरज पांडे के नेतृत्व में युवा और बेरोजगार पंत पार्क में एकत्रित हुए। इस दौरान पूर्व विधायक संजीव आर्य ने कहा कि आम आदमी अपने बच्चों को अच्छे कोचिंग सेंटर में बड़ी आशा के साथ पढ़ने के लिए भेजता है। जब सरकारी नौकरियों में पेपर देने के बाद उसे पता चलता है कि भर्ती में धांधली हुई है तो वह अपने को ठगा महसूस करता है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने कहा कि जल्द ही भर्ती घोटाले की जांच सीबीआई से नहीं कराई गई है तो युवा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। युवाओं ने भर्तियों एवं परीक्षाओं में हुए भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने, सभी परीक्षाएं रद्द कर पुन: परीक्षा आयोजित कराने, नई भर्तियों की विज्ञप्ति जारी करने व बड़े दलालों पर शिकंजा कसने की मांग उठाई। इस मौके पर रुचिर साह, पंकज बिष्ट, शुभम बजाज, शुभम बिष्ट, जीनू पांडे, शैलेंद्र दानू, योगेश उपाध्याय, सुनील मेहरा, वैशाली पांडे, बबिता, पायल, कनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को सजा की मांग
नैनीताल। कांग्रेसियों ने अंकिता भंडारी की मौत के मामले में आरोपियों को कठोर सजा की मांग उठाई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तल्लीताल में कैंडल जुलूस निकाला। कांग्रेस ने तल्लीताल गांधी चौक पर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चार दिन तक अंकिता के पिता अपनी बेटी को खोजने के लिए सरकार के नुमाइंदों के आगे हाथ जोड़ते रहे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने ऐसे मामलों की फास्ट ट्रैक सुनवाई की मांग की है।
---------
फोटो- 24एनटीएल08से10पी- यूकेएसएससी भर्ती घोटाले के विरोध में रैली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed