फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth Killed In Kichha

किच्छा में युवक की दिनदहाड़े चाकू से गोदकर हत्या

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Youth Killed In Kichha
हत्यारोपी सूरज - फोटो : KITCHHA
किच्छा। भतीजे के साथ दवा लेने जा रहे युवक की एक युवक ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी ने कोतवाली पहुंचकर सरेंडर कर दिया। सूचना पर एएसपी देवेंद्र पींचा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। बता दें कि आरोपी के पिता की बीते वर्ष अगस्त में हत्या कर दी गई थी, जिसमें मृतक के भाई और भाभी समेत सात लोग जेल में बंद हैं। हत्यारोपी युवक मृतक को भी पिता की हत्या का दोषी मानता था, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

विकास कॉलोनी मेें नन्हेलाल गंगवार के घर पर मूलरूप से ग्राम रंपुरा थाना बहजोई जिला मुरादाबाद (यूपी) रहने वाला विकास (32) किराये पर पत्नी आशा और दो पुत्रों समर एवं निकेत के साथ रहता था और कई वर्षों से एक प्रतिष्ठान में नौकरी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे विकास अपने भतीजे मनीष की दवा लेने के लिए घर से निकला था।
विज्ञापन

घर से कुछ दूरी पर चौक पर पहले से घात लगाए बैठे विकास कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र स्व. केदार ने विकास पर चाकू ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गया। हमले में घायल विकास छटपटाता हुआ जमीन पर गिर गया। दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में विकास को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, घटना के बाद खून से सना चाकू लेकर सूरज कोतवाली पहुंचा और पुलिस को विकास की हत्या कर देने की बात बताते हुए सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी देवेंद्र पींचा, सीओ सुरजीत कुमार, कोतवाल उमेश कुमार मलिक, एसएसआई योगेश कुमार समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूछताछ में आरोपी सूरज ने बताया कि उसने तीन-चार दिन पहले ही नानकमत्ता जाकर चाकू खरीदा था। इधर, विकास की हत्या की खबर सुनकर उसकी पत्नी आशा बेसुध हो गई। फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली निवासी आशा की छह वर्ष पहले ही विकास से शादी हुई थी और वर्तमान में आशा गर्भवती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज के पिता की हत्या में मृतक के भाई-भाभी समेत सात लोग हैं जेल में
किच्छा। हत्यारोपी सूरज के पिता केदार की बीते अगस्त में मोहल्ले में मामूली विवाद में हत्या कर दी गई थी। मृतक विकास के सात परिजन केदार की हत्या के मामले में जेल में बंद हैैं। हत्यारोपी सूरज अपने पिता की हत्या के लिए विकास को भी दोषी मानता था, इसलिए बदला लेने के लिए उसने इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

बताया जा रहा है कि 29 जुलाई 2019 को विकास कॉलोनी में पड़ोस की महिलाओं का मामूली विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट के दौरान केदार के सिर में गंभीर चोट लग गई थी। इलाज के दौरान अगस्त में केदार की भोजीपुरा के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मुकदमे में पुलिस ने मृतक विकास के बड़े भाई अरविंद, भाभी प्रीति, मां शशि के अलावा पप्पू, राकेश, अभिषेक, रंजीत और विशाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मुकदमे में विकास की मां शशि को पुलिस ने जांच में दोषी नहीं पाया जबकि बाकी के सभी सात लोग जेल में बंद हैं। चूंकि पैरवी करने वाला कोई नहीं था, इसलिए विकास के भाई और भाभी की अभी तक जमानत नहीं हो पाई है। मृतक विकास अपने भाई और भाभी के जेल जाने के बाद से अपने भतीजे मनीष का लालन पालन कर रहा था। मनीष की रविवार शाम से तबियत ठीक नहीं थी, इसीलिए सोमवार सुबह विकास उसे लेकर दवा दिलाने जा रहा था कि घात लगाए सूरज ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed