फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Youth dies due to drowning in river

नदी में डूबने से युवक की हुई मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in river
रामनगर मालधनचौड़ में नदी में डूबने से मरा युवक कृष्ण कैन्हया का फाइल फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। मालधन चौड़ में ढेला बैराज के पास नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। हालांकि, उसके भाइयों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने युवक को नदी से निकालकर काशीपुर अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस शव लेकर रामनगर पहुंची, जहां उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

चनपुर तिवाड़ी मजार के पास बद्रीपुरम पीरूमदारा निवासी कृष्ण कन्हैया (18) पुत्र जगदीश सागर अपने भाइयों महेश, भगवानदास, प्रेम एवं कुलदीप के साथ रविवार को मालधन चौड़ गए थे। यहां ढेला नदी के बैराज के पास नदी में नहाने लगे। अचानक कृष्ण कन्हैया का पैर फिसला और वह नदी में डूब गया। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला। वहीं, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed