{"_id":"66f8807785e4023c0e063f66","slug":"young-man-swept-dhela-barrage-canal-search-continues-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-104614-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ढेला बैराज नहर में युवक बहा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ढेला बैराज नहर में युवक बहा, तलाश जारी
Sun, 29 Sep 2024 03:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 29 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
रामनगर। मालधनचौड़ में ढेला बैराज नहर में शुक्रवार शाम एक युवक बह गया था जिसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला है।
मालधन चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पूरन चंद्र (42) पुत्र बालीराम नई बस्ती शिवनाथपुर ढाई नंबर का रहने वाला है। शुक्रवार शाम वह ढेला बैराज नहर को पार कर रहा था, तभी वह बह गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को बुलाया।
शुक्रवार से युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन वह नहीं मिला। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि युवक मजदूरी करता था और उसकी तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी है।