फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young man falls while cutting a branch of a tree, dies

Nainital News: पेड़ की टहनी काटते समय गिरा युवक, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Young man falls while cutting a branch of a tree, dies
अमीर अहमद
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा क्षेत्र में शनिवार को सेमल के पेड़ से गिरने पर श्रमिक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी के घर लॉपिंग के दौरान यह घटना हुई।
विज्ञापन


गफूर बस्ती बनभूलपुरा निवासी अमीर अहमद (37) पुत्र वाहिद शनिवार को दमुवाढूंगा में सेमल के पेड़ की लॉपिंग करने गया था। अमीर अहमद के बड़े भाई अजीज अहमद ने बताया कि पुलिस में तैनात सिपाही ने उन्हें अपने घर के पास सेमल के पेड़ की लापिंग करने के लिए बुलाया था। कहा कि शनिवार शाम लॉपिंग के दौरान अमीर विशालकाय पेड़ से नीचे गिर गया। पुलिसकर्मी ने घायल युवक को नैनीताल रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे एडमिट करने से मना कर दिया। इसके बाद अमीर को सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमीर घर का अकेला कमाने वाला था। वह अपने पीछे तीन बच्चे और पत्नी को छोड़ गया। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा का कहना है कि दमुवाढूंगा में पुलिस में तैनात एक पुलिसकर्मी ने वन विभाग से सेमल के पेड़ की लॉपिंग कराने की परमिशन ली थी। कहा कि पेड़ में गिरने से अमीर नामक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed