फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   young man falling from the hill death

पहाड़ी से गिरकर युवक की मौत

Thu, 22 Feb 2018 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।  
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।   Updated Thu, 22 Feb 2018 02:26 AM IST
विज्ञापन
young man falling from the hill death
मृतक - फोटो : अमर उजाला

ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ कौन्ता गांव निवासी लाल सिंह (28) की मंगलवार शाम पहाड़ी से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई थी। कौन्ता गांव में रहने वाला लाल सिंह मंगलवार शाम हल्द्वानी से सामान खरीदकर टैक्सी से स्यूड़ा गांव पहुंचा। यहां से वह पैदल सामान लेकर कौन्ता गांव लौट रहा था कि असंतुलित होकर पहाड़ी से नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से युवक का शव मुख्य सड़क पर लाया गया। परिजनों के कहने पर राजस्व पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


सड़क की मांग नहीं हुई पूरी
लाल सिंह की मौत के लिए ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन की लापरवाही बताया है। ग्राम प्रधान अंजू देवी, कनिष्ठ प्रमुख डीकर मेवाड़ी दीवान सिंह, टीकम सिंह, दान सिंह, हरक सिंह, शंकर सिंह ने बताया कि कौन्ता गांव के ग्रामीण वर्षों से सड़क बनाने की मांग करते आ रहे हैं पर आज तक सड़क की मांग पूरी नहीं हो सकी है। इस कारण ग्रामीणों को असुरक्षित 12 किमी पैदल यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अपर सहायक अभियंता पीपी गोस्वामी ने बताया कि टेंडर निस्तारण नहीं होने के चलते कार्य शुरु नहीं हो पाया है। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed