फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Young Boys beat Ramnagar in a league match

लीग मैच में यंग बॉयज ने रामनगर को हराया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Young Boys beat Ramnagar in a league match
अंडर-19 जिला लीग में आज मैच की विजेता यंग बॉयज क्लब हल्द्वानी की टीम। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला लीग प्रतियोगिता में शुक्रवार को चकलुवा के मेलकानी क्रिकेट मैदान में यंग ब्वॉयज हल्द्वानी और रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच मैच खेला गया। यंग ब्वॉयज ने 133 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

यंग ब्वॉयज ने 33 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए। कप्तान मुकुल कुमार ने नौ चौके की मदद से 55 रन, करन जोशी ने आठ चौके की मदद से 41 रन और विकास उपाध्याय ने सात चौके की मदद से 45 रन का योगदान दिया। रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी के लिए आयुष शर्मा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। जवाब में रामनगर स्पोर्ट्स एकेडमी की पूरी टीम 26 ओवर में 72 रन पर ढेर होकर 133 रन के अंतराल से मैच हार गई। यंग ब्वॉयज के लिए मुकुल कुमार ने तीन विकेट और करन जोशी-चारु जोशी ने दो-दो विकेट लिए। मैच के अंपायर विजय आर्या और मनोज टकवाल जबकि स्कोरर पवन राणा और दया पनेरू रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed