फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You will get benefit by pacifying the planets according to the zodiac signs

Rashifal 2024: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, ग्रहों को शांत करने से मिलेगा लाभ...फिर खुशियों से भरी रहेगी झोली

Mon, 22 Apr 2024 09:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 22 Apr 2024 09:36 PM IST
सार

Rashifal 2024: कर्क, वृश्चिक, मीन राशि को विषुवत संक्रांति अपैट और आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र को संक्रांति वाम पाद गया है। इन सभी के निवारण के लिए दान और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्रेयस्कर रहेगा।

विज्ञापन
You will get benefit by pacifying the planets according to the zodiac signs
Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कालयुक्त संवत्सर शुरू हो गया। इस बार मेष, सिंह, धनु राशि को संवत्सर अपैट गया है। कर्क, वृश्चिक, मीन राशि को विषुवत संक्रांति अपैट और आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य नक्षत्र को संक्रांति वाम पाद गया है। इन सभी के निवारण के लिए दान और शिव मंदिर में रुद्राभिषेक श्रेयस्कर रहेगा। ज्योतिष डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि नव संवत्सर के राजा मंगल और मंत्री शनि देव हैं। पंचागों के अनुसार प्रत्येक राशि में कहीं लाभ तो कहीं हानि का भी जिक्र है। लेकिन उपाय करने से दोष का प्रभाव मंद हो जाता है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: अपने पड़ोसियों से भी वोट नहीं डलवा पाए माननीय, ऐतिहासिक मतदान के दावे की हवा निकली; जानें डिटेल
विज्ञापन

 

मेष- प्रथम मास भय और व्यवधान उत्पन्न करने वाला हो सकता है। बृहस्पति के राशि परिवर्तन के बाद भौतिक सुख संसाधनों में वृद्धि होगी, धन लाभ के योग बनेंगे। व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष अच्छा रहेगा। शनि राहु का जप दान करने से लाभ मिलेगा।

वृष- नया संवत्सर सामान्य फलदायक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से जूझना पड़ेगा लेकिन आर्थिक लाभ और राजनीतिक क्षेत्र में उन्नति के योग रहेंगे। राहु का जप दान करने से बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन- नव संवत्सर का मिलाजुला फल कारक रहेगा। वर्ष के मध्य में आर्थिक, राजनीतिक और संतान सम्बन्धी शुभ योग बन रहे हैं । वर्षांत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। गुरु और शनि का पूजन-अर्चन करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

कर्क- शनि की ढैया का प्रभाव बाधा कारक बन सकता है। पारिवारिक परेशानी आ सकती है, शनि का जप दान करें। लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में लाभ और पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह- संवत्सर सामान्य फलदायक रहेगा। वर्षारंभ में धन संतान सौभाग्य की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या- वर्ष यश और सम्मान वृद्धिकारक होगा नये कार्य और मांगलिक कार्य के लिए वर्ष शुभ रहेगा आर्थिक राजनीतिक दृष्टि से विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है।

तुला- पारिवारिक जीवन में पूर्वार्ध में परेशानी हो सकती है। नौकरी या व्यवसाय में परिवर्तन के योग बन सकते हैं विदेश यात्रा और विदेश से धनार्जन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य संबंधी लाभ हेतु शिव आराधना करें। शनि और केतु का जप दान करें।

वृश्चिक- शनि की ढैया वर्ष भर रहेंगी। आर्थिक दृष्टि से उतार चढ़ाव रहेगा। राजनीति पद मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शत्रु प्रबल होंगे परंतु स्वयं परास्त भी होंगे। संतान सम्बन्धी शुभ संकेत मिलेंगे। शनि का जप दान श्रेयस्कर रहेगा।

धनु- संवत्सर अति शुभ फल कारक रहेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष शुभ रहेगा, आर्थिक लाभ की योजनाएं बनेंगी। घरेलू बाधाएं बनी रहेंगी। न्यायालय संबन्धी कार्यों में विजय मिलेगी। वर्षान्त में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। गुरु राहु केतु का जप दान करें।

मकर- शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव 29 मार्च 2025 तक रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। आर्थिक परेशानी, मानसिक तनाव और शत्रु भय बना रहेगा। शनि दान और भगवान शिव की पूजा से बाधाएं दूर होंगी।

कुंभ- संवत्सर सामान्य फलदायक और वर्षारंभ में धन-संतान संबंधी शुभ सूचना मिल सकती है। भूमि भवन संबंधी लाभ वर्षान्त में मिल सकता है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है, व्यर्थ विवाद से बचें। शनि का पूजन-अर्चन और जाप करने से बाधाएं दूर होंगी।

मीन- शनि की साढ़े साती प्रभावित करेंगी। राजनीतिक पद मान प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। संतान संबन्धी शुभ सूचना, विदेश यात्रा का योग और भूमि भवन संबंधी लाभ उत्तरार्ध में मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और व्यर्थ विवाद से बचें। शनि का जप दान और मां भगवती की पूजा-अर्चना श्रेयस्कर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed