फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   You came in Christ manger....

आया मसीह चरनी में तू....

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
You came in Christ manger....
हल्द्वानी। प्रभु यीशु का जन्म लेते ही शहर के गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना की गई। क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों ने रात 12 बजते ही एक दूसरे को बधाई दी और परमेश्वर के आगमन पर खुशी के गीत गाए और क्रिसमस का केक काटकर जश्न मनाया। सभी गिरजाघर आकर्षक लाइटों से सजाए गए थे।
विज्ञापन

सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में रात 11 से 12 बजे तक सर्विस हुई, जिसमें रेबरन संजय जॉन ने प्रभु यीशु के जन्मदिन के बारे में बताया कि वह प्रेम का संदेश देने धरती पर आए। उनका संदेश विरोधियों से भी प्यार करो, अच्छी शिक्षा और मानव जाति के उत्थान था। उस दौरान आया है यीशु आया है, मुक्त ले साथ लाया है सामूहिक गीत गाये गए। रात 12 बजते ही रेबरन ने आशीष वचन के साथ सभी को बधाई दी। गिरजाघर में केक काटा गया। इस मौके पर सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। पास्टर राजीव मैसी, मनोज सिंह, सुशील सिंह, संजय निर्मल, संजय सिंह, सचिन भान, एनसी भान आदि ने एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

रेबरन संजय जॉन ने बताया कि शनिवार सुबह 10:30 बजे प्रार्थना होगी। काठगोदाम स्थित कैथोलिक चर्च में फादर ग्रेगरी ने विशेष प्रार्थना में प्रभु यीशु के संदेश सुनाए। इस मौके पर सामूहिक गान भी हुआ। 12 बजे केक काटा गया। इस मौके पर राकेश प्रभु, डैरिक पिंटो, इंद्र सिंह कार्की, अतुल लाल, निर्मल लाल, संजू विल्सन, सिस्टर सुनीता रावत, रेखा, रोशनिया, विशाल, आस्कर, मार्टिन, शैली, प्रकाश, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर ईसाई नगर स्थित चर्च, सेंट टेरेसा कैथोलिक चर्च नैनीताल रोड आदि चर्चों में भी रात को विशेष प्रार्थना की गई।
-
रात में दो बार सैनिटाइज किया गिरजाघर
कोविड के खतरे को देखते हुए सभी गिरजाघरों को सैनिटाइज किया गया। शनिवार सुबह भी प्रार्थना से पहले गिरजाघरों को सैनिटाइज किया जाएगा।
--
सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में शनिवार सुबह 10:30 बजे प्रार्थना होगी, जबकि काठगोदाम स्थित कैथोलिक चर्च में सुबह 9 बजे प्रार्थना को जाएगी। इस दौरान आने वालों की स्क्रीनिग भी की जाएगी। मास्क, सैनिटाइजर लाना सभी को अनिवार्य किया गया है।
क्रिसमस - 180 वर्ष का इतिहास संजोए है मैथोडिस्ट चर्च
हल्द्वानी। क्रिसमस के मौके पर सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च का जिक्र करते हुए पूर्व पास्टर ज्ञान मसीह ने बताया कि शहर के पहले मैथोडिस्ट चर्च की स्थापना 1841 में अंग्रेजों ने की थी। पहला चर्च मौजूदा स्थान की जगह रोडवेज स्टेशन के पास था, जिसको बाद में स्कूल में परिवर्तित कर दिया गया। 1966 में चर्च के तत्कालीन पास्टर रेवरेन जॉनसन रैमजे की ओर से चर्च तिकोनिया में स्थानांतरित कर दिया था। शुरूआत में चर्च के भवन का आकार काफी छोटा था लेकिन बाद में 23 जनवरी 2001 विशप विक्टर राजा और पास्टर ज्ञान मसीह की अगुवाई में मौजूदा चर्च का निर्माण कार्य शुरू किया और छह जुलाई 2003 को चर्च छह जुलाई 2003 को चर्च का उद्घाटन किया गया।
लोगों ने खूब की खरीदारी
क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। लोगों ने बाजार से लाल रंग की सांता क्लॉज के कपड़े, टोपी, स्टार, क्रिसमस ट्री, मोमबत्ती रंगीन गुब्बारे लाइट मेरी क्रिसमस लिखे चार्ट सजावटी और केक की खरीदारी की। साथ ही लोगों ने कपड़ों की भी खरीदारी की। क्रिसमस को बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है इस दिन लोग परिवार के साथ घूमने भी जाते हैं और होटलों में खाना खाते हैं।

क्रिसमस पर रम केक की रहती है ज्यादा डिमांड
हल्द्वानी। क्रिसमस पर लोग बेकरी से तरह-तरह के फ्लेवर वाले केक खरीद रहे हैं। इस मौके पर रम केक के साथ ही चॉकलेट केक, फ्रूट केक, पुडिंग डेट्स नट केक की खास तौर पर डिमांड रहती है। रम केक को ही क्रिसमस केक के रूप में भी जाना जाता है। केक को रम या ब्रांडी में ड्राई फ्रूट डालकर बनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed