{"_id":"653d742a10848b1a7e0d7626","slug":"yashpal-arya-staked-claim-nainital-us-nagar-lok-sabha-seat-haldwani-news-c-8-1-hld1023-251677-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: यशपाल आर्या ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी ठोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: यशपाल आर्या ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट से दावेदारी ठोकी
Sun, 29 Oct 2023 02:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sun, 29 Oct 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या
हल्द्वानी। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के अनुरोध पर किया है। आर्य ने कहा कि आलाकमान ने मौका दिया तो वह 2024 का चुनाव जरूर लड़ेंगे।
हल्द्वानी स्थित अपने आवास पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने हमेशा से पार्टी के हर फैसले का सम्मान किया है। पार्टी के हर छोटे और बड़े नेता को साथ लेकर चलने का काम किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की यह मांग है कि वह नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि वह संसदीय क्षेत्र की कई सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं। अभी बाजपुर से विधायक हैं। पार्टी नेताओं के अनुरोध पर उन्होंने ये निर्णय लिया है। कहा कि उन्हें क्षेत्र की हर भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में अच्छे से पता है, यदि पार्टी आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया तो वह पूरी मजबूती से नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेंगे।
बिना सरकार के सह के नहीं हो सकता इतना बढ़ा घोटाला : आर्य
हल्द्वानी। उद्यान घोटाले में भाजपा नेताओं का नाम सामने आने के बाद नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि उद्यान घोटाले में बीजेपी नेताओं के नाम सामने आना गंभीर विषय है। कहा कि इतना बढ़ा घोटाला बिना सरकार की सह के नहीं हो सकता है।