{"_id":"621bdc48ad27d6387f3136c6","slug":"worship-in-chchota-kailash-bhimtal-news-hld4549894136","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजन-कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना करेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजन-कीर्तन के साथ पूजा-अर्चना करेंगे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल/भवाली। भगवान शिव के धाम से प्रसिद्ध छोटा कैलाश में मंगलवार को होने वाले शिवरात्रि पर्व का शुभारंभ सोमवार को होगा। छोटा कैलाश में सोमवार को शिवरात्रि उत्सव का शुभारंभ होने के बाद दोपहर से भजन कीर्तन के साथ भक्त पूजा अर्चना करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य अनिल चनौतिया ने बताया कि सोमवार को उत्सव का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया करेंगी। साथ ही सोमवार की शाम से भक्त भगवान शिव को खुश करने के लिए भजन कीर्तन के साथ पूजा अर्चना करेंगे। चनौतिया ने बताया कि मंगलवार को शिवरात्रि पर लाखों की संख्या में भक्त छोटा कैलाश पहुंच भगवान शिव को जलाभिषेक करने के साथ पूजा अर्चना करेंगे। साथ ही दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा। चनौतिया ने बताया कि मंदिर को फूल और मालाओं से सजाने के साथ यातायात व्यवस्था के लिए पार्किंग, शौचालय, पानी और बिजली की व्यवस्था की गई है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रहेगी। इधर भवाली के घोड़ाखाल गोल्ज्यू मंदिर के पुजारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि शिवरात्रि पर महेशखान के शिवालय में अखंड सुंदरकांड पाठ का आयोजन के बाद भंडारा आयोजित किया जाएगा। साथ ही नगर के तिरछाखेत स्थित महर्षि विद्या मंदिर स्कूल में रुद्राभिषेक किया जाएगा। प्रधानाचार्या साधना जोशी ने बताया कि विद्यालय में शिव पूजन के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कांवड़ियों के स्वागत में निकाली कलश यात्रा
धानाचूली। क्षेत्र स्थित शिवालय में कांवड़ियों के स्वागत में रविवार को महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। प्रत्येक वर्ष गांव से शिव भक्त कावड़ लेने के लिए जाते हैं। इस बार गांव से नरेश लोधियाल, चंदन सिंह, उमेश सिंह और यशवंत सिंह कावड़ यात्रा में गए हुए थे। मंदिर समिति अध्यक्ष बची सिंह ने बताया कि कावड़ियों के स्वागत में महिलाओं की ओर से शोकिया पड़ाव कौल से कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही शिव मंदिर में भजन-कीर्तन कीर्तन किए गए। वहीं सोमवार को स्थानीय कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ जलाभिषेक और पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धन सिंह, तेज सिंह, राम सिंह, पूरन सिंह, डूंगर सिंह, मदन सिंह, पान सिंह आदि थे।
विज्ञापन
शिव कथा मनुष्य को सन्मार्गी बनाती है
लालकुआं। श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में शिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन महात्मा सत्यबोधानंद, महात्मा प्रभाकरानंद, विद्युतानंद, धर्मदासानंद, आलोकानंद, मानसानंद, विशेषानंद, प्रचारिका बाई, लीलावतीबाई, स्नेहा बाई ने शिव कथा एवं शिव तत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि शिव कथा मनुष्य को सन्मार्गी बनने की प्रेरणा देती है। क्योंकि शिवकल्याण को आनंद कल्याण और अनुशासन का देवता माना जाता है। इस दौरान डॉ. चंद्रशेखर पांडे, डॉ. आरपी श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, अजय उप्रेती, जगदीशचंद्र अग्रवाल, स्वामीनाथ पंडित, भगवानदास वर्मा, गोपाल सिंह नेगी आदि थे। इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शॉल उड़ाकर संत महात्माओं ने सम्मानित किया।