फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Workshop in ramnagar

महिला परिदृश्य में मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ विमर्श

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:14 AM IST
विज्ञापन
Workshop in ramnagar
रामनगर पीएनजी पीजी कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता को देखते छात्र। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी महाविद्यालय मनोविज्ञान विभागीय परिषद की ओर से ‘महिला परिदृश्य में मानसिक स्वास्थ्य’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एम सी पांडे ने कहा कि समाज के केंद्र में स्थित महिला का स्वस्थ होना ही एक स्वस्थ समाज की ओर ले जाने का संकेत है। महाविद्यालय के कुलानुशासक और विशिष्ट अतिथि डॉ. जीसी पंत ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में बढ़ती चुनौतियों का सामना करने के लिए एक महिला का मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है। गोष्ठी को मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. आरडी सिंह, डॉ. अनीता जोशी, डॉ. कुसुम गुप्ता ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर हुई पोस्टर प्रतिोयगिता में सिमरन, कोमल और मो. फैजान भाषण में सूरज सिंह रावत, जगमोहन बिष्ट और दिव्या आर्या क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। निर्णायक वनस्पति विज्ञान प्रभारी डॉ. एसएस मौर्य रहे। विजयी प्रतिभागियों को प्राचार्य और विभाग प्रभारी ने पुरस्कृत किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। संचालन सोनिया सत्यवली और सूरज सिंह रावत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed