{"_id":"6223b45cffe1d44851372f7f","slug":"workshop-in-ramnagar-ramnagar-news-hld45558030","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधीय पौधों की प्रजातियों पर चर्चा जरूरी: कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर डिग्री कालेज में कार्यशाला में दीप प्रज्जवलित करते कुलपति प्रो. एनके जोशी।
- फोटो : RAMNAGAR
Link Copied
रामनगर (नैनीताल)। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्यमंत्री नवाचार योजना के तहत हिमालय औषधीय ज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी ने औषधीय पौधों के उत्पादन, निर्माण और विपणन की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देकर उद्यमिता की संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि औषधीय पौधों से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। हिमालय क्षेत्र के औषधीय पौधों की प्रजातियों पर चर्चा करने के साथ-साथ व्यक्तिगत अनुभव भी साझा करें। विशिष्ट अतिथि डॉ. जीसी जोशी ने वर्तमान दौर में औषधीय पौधों की उपयोगिता पर विचार रखे। डॉ. बीएस कालाकोटी ने औषधीय पौधों से रोजगार सृजन की संभावनाएं बताईं। उन्होंने औषधि पौधों के विपणन की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के 40 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। तकनीकी सत्र का का संचालन वनस्पति विज्ञान के प्रभारी डा. एसएस मौर्य और अध्यक्षता मनोविज्ञान प्रभारी डॉ. आरडी सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।