रामनगर। राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़ में निबंध प्रतियोगिता में मेघा शर्मा प्रथम, आस्था शर्मा द्वितीय और मधु तृतीय रहीं। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में आस्था शर्मा प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय और दीपिका तृतीय रहीं।
हिंदी विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कबीरदास दल विजेता रहा। इतिहास विभाग की ओर से कराई गई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मेघा शर्मा प्रथम, मधु द्वितीय और विशाल तृतीय रहीं। अर्थशास्त्र विभाग की ओर से आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संयुक्त विजेता करिश्मा और अनुपमा रहीं। अंग्रेजी विभाग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में संयुक्त विजेता मेघा शर्मा और दिव्यांशी रहीं। राजनीति विज्ञान विभाग की भाषण प्रतियोगिता में मेघा शर्मा प्रथम, शिवानी छिम्टवाल द्वितीय एवं खुशबू और दीपिका तृतीय रहीं। जबकि लेख प्रतियोगिता में मेघा शर्मा प्रथम, मनीषा छिम्टवाल द्वितीय और आस्था तृतीय रहीं। नृत्य प्रतियोगिता में आकांक्षा प्रथम, मेघा शर्मा द्वितीय और प्रिया तृतीय रहीं। गायन में प्रथम विशाल द्वितीय निशा व तृतीय मेघा शर्मा व मनीषा छिम्टवाल रही। बृहस्पतिवार को योगा और ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत योग संबंधी कार्यक्रम करवाए गए। 10 मार्च को परिषदीय कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सह प्राध्यापक मनोज कुमार ने किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर राकेश बिष्ट, डॉ. खेमकरण सोमन, डॉ. प्रदीप चंद्र, डॉ. मनोज रावत आदि थे।