फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Working Committee - Focus on BJP's Mission-2024

कार्यसमिति-- भाजपा का मिशन-2024 पर फोकस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Working Committee - Focus on BJP's Mission-2024
हल्द्वानी मे आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक मंचासीन मुख्यमंत्
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में पहले दिन प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें पार्टी के चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा व अग्रिम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई है। इसमें कमजोर बूथ को लेकर बातचीत हुई। सांसद और विधायक कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। ऐसे बूथों को चिह्नित करने समेत अन्य कार्य जुलाई तक पूरे होंगे। इसके साथ ही मिशन-2024 (लोकसभा चुनाव) को लेकर भी मंथन हुआ है। सफलता के लिए क्या-क्या कदम संगठनात्मक स्तर पर उठाए जाने हैं, उस पर भी विचार-विमर्श हुआ है।
विज्ञापन

सांसदों के पास सौ और विधायकों के पास 25 कमजोर बूथों की जिम्मेदारी होगी। बूथ को चिह्नित करते समय एक ही बूथ सांसद-विधायक के पास न हो, उस पर बातचीत हुई। इसके बाद बूथ के हारने के कारण समेत अन्य पहलू को पता कर कार्य होगा। लोकसभा चुनाव को लेकर लोकसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक को तय कर जिम्मेदारी देने पर भी चर्चा हुई है। जिला प्रभारियों को विधानसभा स्तर और जिलाध्यक्ष को मंडल स्तर पर जाने की चर्चा हुई। मन की बात कार्यक्रम का विषय भी आया। इसमें मन की बात के जिला संयोजक के कार्य संतोषजनक न होने की बात सामने आयी। इससे पूर्व सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंडल स्तर पर एक साथ निकाली जाएगी रैली
हल्द्वानी। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कई अभियान तय किए गए हैं। इसी के तहत प्रदेश के सभी मंडलों में एक साथ बाइक रैली निकालने पर चर्चा हुई। बाइक रैली में कम से कम 75 वाहन होंगे। बैठक में बीस बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, महामंत्री संगठन अजेय, सुरेश भट्ट, कुलदीप कुमार, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, अनिल चौहान, अंबादत्त आर्य, खिलेंद्र चौधरी, आदित्य चौहान समेत अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कार्य समिति के दूसरे दिन कई सत्र होंगे। इसमें राजनैतिक एजेंडा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का मान सम्मान बढ़ा : सीएम
हल्द्वानी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ साल पूरे हुए है, इस दौरान दुनिया में भारत का मान सम्मान बढ़ा है, भारत आत्मनिर्भर बना है। कार्यसमिति में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई है। बुधवार को राजनैतिक प्रस्ताव पास होंगे। इसके अलावा सीडीएस परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु पांडे, हाईस्कूल, इंटर के सफल विद्यार्थियों को शुभकामना भी दी गई हैं।

----------------------
बैठक में ये लोग भी रहे मौजूद: कार्यसमिति की बैठक में सह प्रभारी उत्तराखंड रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, उपाध्यक्ष अनिल गोयल, कैलाश शर्मा,, देवेंद्र भसीन, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश मंत्री बलवीर, पुष्कर सिंह काला, आशीष गुप्ता, राजेंद्र बिष्ट, आदित्य चौहान, किरण देवी, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश मंत्री राजेंद्र, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग दिनेश उन्याल, बागेश्वर शिव सिंह बिष्ट, पिथौरागढ़ वीरेंद्र बल्दिया समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed