{"_id":"629f9ce7db7e69059b1ffdc6","slug":"working-committee-bjp-will-hold-big-rallies-in-districts-kaushik-haldwani-news-hld4651868133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यसमिति--- भाजपा जिलों में करेगी बड़ी रैलियां: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यसमिति--- भाजपा जिलों में करेगी बड़ी रैलियां: कौशिक
हल्द्वानी मे आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यम
Link Copied
हल्द्वानी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि मोदी सरकार की आठ साल की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक पखवाड़े का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लाभार्थियों से संपर्क हो रहा है। आगामी नौ से 12 जून तक हर जिले में बड़ी रैलियां होंगी। इस काम के लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के लिए 75 घंटे का समय तय किया गया है। उन्होंने कहा कि जो बूथ कमजोर हैं, उन्हें अभियान चलाकर सशक्त किया जा रहा है। कार्यसमिति में इस मुद्दे पर भी गहन मंथन होगा।
विज्ञापन
मदन कौशिक रामपुर रोड स्थित होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद पहली बार भौतिक रूप से कार्यसमिति हो रही है। इससे पूर्व वर्चुअल कार्यसमिति हुई थी। प्रदेश कार्यसमिति होने के बाद 10 से 20 जून तक जिलों में कार्यसमितियां होंगी। 20 से 30 जून तक प्रदेश में 252 मंडलों की कार्यसमिति होगी। बताया कि कार्यसमिति में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। 21 जून को योग दिवस पर बड़ा कार्यक्रम करने की योजना है, इस दिन पार्टी कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि निकाय, पंचायत और लोकसभा चुनावों पर चर्चा होगी। खटीमा सीट समेत अन्य में हार की समीक्षा की गई है। उसकी रिपोर्ट अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री को सौंपी जा चुकी है। वे अध्ययन करेंगे। उसके बाद ही रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाएगा। कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने जो भारी बहुमत दिया है उसके लिए कार्य समिति के माध्यम से जनता को धन्यवाद दिया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार ने दो महीने में दृष्टिपत्र के आधार पर काम करना शुरू किया है। इस पर राज्य सरकार को धन्यवाद दिया जाएगा।। प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी मानवीर चौहान, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।