फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Women's Day

‘औरतें उठी नहीं, जुल्म बढ़ता जाएगा’

Sun, 08 Mar 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Sun, 08 Mar 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
Women's Day

विश्व महिला दिवस पर प्रगतिशील महिला एकता केंद्र ने देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में सभा की। बाद में शहर में जुलूस निकला गया, जिसमें महिलाओं ने ‘औरतें उठी नहीं जुल्म बढ़ता जाएगा’ गीत की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन


सभा का संचालन करते हुए एकता केंद्र की ललिता रावत ने कहा कि आजादी के 67 साल बाद भी समाज की महिलाओं के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव नहीं आया है। महिलाओं की सुरक्षा के प्रति ढेरों कानून बने, बावजूद इसके महिलाएं आज भी असुरक्षित हैं। इसकी मुख्य वजह देश की विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका में आज भी पुरुष प्रधान सोच होना है। अंत में रोडवेज बस अड्डे तक जुलूस निकाला गया। इस दौरान कमलेश कुमार, विमला आर्या, पुष्पा पानू, विमला देवी, गुड्डी देवी, ललित उप्रेती, मुनीष कुमार, रेवती देवी, महेश जोशी, चंद्रबल्लभ छिम्वाल आदि थे।
विज्ञापन


वहीं, संयुक्त चिकित्सालय में तीन दिनी विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य ममता जोशी ने किया। शिविर आठ मार्च से 10 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, भाजपा महिला मोर्चा नेताओं ने आमा अकबरी देवी निवासी खताड़ी को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान भावना भट्ट, सरिता मेहरा, रेवती सुंदरियाल, दीपा भारती, बसंती आर्या, माया सती आदि मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed