{"_id":"331902c8362955829dce2e2cd6faa328","slug":"women-have-to-change-their-approach-lohni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बदलना होगा अपना दृष्टिकोण : लोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बदलना होगा अपना दृष्टिकोण : लोहनी
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
Updated Sun, 08 Mar 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व महिला दिवस पर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अमिता लोहनी ने प्रगतिशील समाज में महिलाओं के प्रति दृष्टिकोण एवं महिलाओं को अपने दृष्टिकोण में व्यापक बदलाव की आवश्यकता पर जोर देते हुए बधाइयां दीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में मानव समाज जिस तरह जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है, उसमें महिलाओं की भूमिका बढ़ रही है। साहित्य, कला, विज्ञान, सिनेमा, पत्रकारिता तथा खेलों में महिलाओं की अभूतपूर्व सफलता दिखती है। हमें घर एवं बाहर अपनी बच्चियों को निर्णय की स्वतंत्रता भी देनी होगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि अपनी बच्चियों की काबलियत को सिर्फ इसलिए न कुचला जाए कि वह लड़कियां हैं।
विज्ञापन
श्रीमती लोहनी ने बताया कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार दिलाने के लिए जिला स्तर पर महिला आयोग की छोटी इकाइयों से लेकर राज्य महिला आयोग एवं राष्ट्रीय महिला आयोग जैसे अधिकार सक्रिय हैं। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त राष्ट्र महिला जैसी विधिक एजेंसियां महिला अधिकारों को प्रोत्साहन करने के लिए समर्पित हैं। आवश्यकता है तो बस हमें इस मनोबल को ऊंचा उठाने की।
विज्ञापन