फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman injured in tiger attack

बाघ के हमले में महिला घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 03:24 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in tiger attack
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के अधीन दमुवाढूंगा के जंगल में घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई है, उसके सिर में काफी टांके लगे हैं।
विज्ञापन

जवाहर ज्योति निवासी लीला लटवाल (45) सुबह 11 बजे दमुवाढूंगा के जंगल में घास काटने गई थी। इसी समय बाघ ने हमला कर दिया। लीला ने बताया कि जब बाघ ने हमला किया तो उसने दराती से बाघ पर हमला किया लेकिन बाघ भागने की जगह कुछ दूर जाकर खड़ा हो गया। इस पर वह एक हाथ में दराती और एक हाथ में पत्थर लेकर डराती रही साथ ही मदद के लिए आवाज लगाती रही। इसके बाद बाघ चला गया, इसी दौरान अन्य महिलाएं भी मौके पर पहुंची गईं। बाद में उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फतेहपुर रेंज के डिप्टी रेंजर किशोर गोस्वामी ने बताया कि सूचना पर बेस अस्पताल वन विभाग की टीम पहुंची। महिला ने बताया कि बाघ ने हमला किया है। वन विभाग की टीम पता करने की कोशिश कर रही है कि हमला करने वाला बाघ या तेंदुआ है? मौके पर टीम को भेजा गया है। महिला के सिर में 25 से अधिक टांके लगे हैं। उसकी हालत स्थिर है। क्षेत्र के लोगों को संबंधित क्षेत्र में न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग की ओर वन्यजीव के हमले में घायल होने को जल्द मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, वनाधिकारियों के अनुसार जो स्थितियां है, उसके हिसाब से तेंदुए के हमले होने की आशंका ज्यादा है, लेकिन अभी पुष्ट तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed