फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman injured in shop brawl dies

दुकान के झगड़े में घायल हुई महिला ने दम तोड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
Woman injured in shop brawl dies
रामनगर (नैनीताल)। सप्ताह भर पूर्व दुकान पर कब्जे को लेकर हुई मारपीट में घायल महिला ने मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला बंबाघेर वाल्मीकि बस्ती में दुकान पर कब्जे को लेकर शुभम उत्तम का अपनी सास बीना देवी से विवाद चल रहा है। 29 फरवरी को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 6-6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुभम की तहरीर पर नितेश, राजू, सचिन, वासु, पूजा, सुमन के खिलाफ धारा 147, 148, 232, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर वासु और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। दूसरे पक्ष की बीना देवी की तहरीर पर पुलिस ने शुभम, प्रमोद, नन्नी देवी, सीमा, दीक्षा, शिवानी के खिलाफ भी धारा 147, 148, 323, 504, 506, 427, 452 के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में बीना देवी घायल हो गई थी, जिसका मुरादाबाद के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कोतवाली के एसआई बीसी मासीवाल ने बताया कि बीना देवी की बृहस्पतिवार को अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में नामजद शुभम, सीमा और दीक्षा को घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया।

एसआई ने बताया कि इस मामले में बीना देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने पर उक्त लोगों के खिलाफ अन्य धाराएं बढ़ाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed