फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Woman ate ice cream at night, found dead body in morning

महिला ने रात में आइसक्रीम खाई, सुबह लटका मिला शव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman ate ice cream at night, found dead body in morning
हल्‍द्वानी, आत्महत्या कर मरी नवविवाहिता मनीषा अपने पति रवि के साथ फाइल फोटो। अमर उजाला
हल्द्वानी। नरीमन चौराहे के पास इंदिरानगर में रविवार सुबह महिला का शव पंखे से लटका मिला। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर शव ले जाने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि महिला ने रात सोने से पहले आइसक्रीम खाई थी। पुलिस ने पति सहित छह लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर गांधीनगर कालोनी निवासी सोमपाल की बेटी मनीषा (22) की शादी 2017 में नरीमन चौराहे के पास इंदिरानगर में रहने वाले रवि वाल्मीकि उर्फ रिषु के साथ हुई थी। सोमपाल का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर मनीषा को प्रताड़ित करते थे। वे दहेज की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मनीषा के भाई सौरभ कुमार ने बताया कि एक सितंबर की सुबह जानकारी मिली कि उसकी बहन की तबियत खराब है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मायके वाले पति, सास, ननद, देवर और उसके जीजा को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। उन्होंने शव को उठाने से रोक दिया। थानाध्यक्ष कमाल हसन ने भरोसा दिलाया कि इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेगी। पुलिस ने भाई सौरभ की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
उधर, रवि वाल्मीकि ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन पर संविदा के तहत सफाई का काम करता है और ढोल भी बजाता है। शनिवार की रात करीब एक बजे वह ढोल बजाने के साथ दारू मुर्गा की दावत खाकर घर पहुंचा था। पत्नी के लिए वह आइसक्रीम लेकर आया था। हालांकि उसने पूरी आइसक्रीम नहीं खाई। रवि के अनुसार रविवार सुबह उठकर देखा तो मनीषा की गर्दन पंखे से लटकी थी। उसने दुपट्टे का फंदा बनाया था।
देर रात घर आने पर होता था विवाद
पति रवि वाल्मीकि ने बताया कि उसका तीन साल पहले मनीषा से प्रेम विवाह हुआ था। मनीषा उसे रात आठ बजे तक घर आने की जिद करती थी लेकिन ढोल बजाने के कारण उसे रात हो जाती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो जाता था। शनिवार को ढोल बजाने पर उसने पांच सौ रुपये मजदूरी पाई थी। इसमें से तीन सौ रुपये मनीषा और सौ रुपये मां को दिए थे।

आत्महत्या प्रतीत हो रही है घटना
थानाध्यक्ष कमाल हसन ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि मनीषा ने आत्महत्या की है क्योंकि आत्महत्या में खिंचाव वी के आकार का होता है। यदि अन्य व्यक्ति फांसी पर लटकाता को उसका आकार बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed