{"_id":"576ec9a64f1c1b0550b487f7","slug":"will-increase-security-measures-at-sherwood-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरवुड कॉलेज में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाएगा प्रबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरवुड कॉलेज में सुरक्षा बंदोबस्त बढ़ाएगा प्रबंधन
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल
Updated Sat, 25 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
शेरवुड कालेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शेरवुड कालेज में कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा कब्जे के प्रयास की घटना के बाद से कॉलेज में हड़कंप मचा है। घटना के बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू बंगलूरू से अपना कार्यक्रम अधूरा छोड़कर रातोंरात नैनीताल आ गए हैं। उन्होंने विद्यालय में आपात बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने दावा किया कि विद्यालय चर्च आफ नार्थ इंडिया के अधिपत्य में है। इस घटना के बाद कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है।
शुक्रवार दोपहर अलग-अलग वाहनों में सवार होकर पहुंचे दो दर्जन से अधिक लोग जबरन कॉलेज में घुस गए थे। उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों के साथ-साथ स्टाफ कर्मियों के साथ भी अभद्रता की थी। यही नहीं इनमें आधा दर्जन लोग हथियारबंद थे, जिन्होंने कॉलेज गेट में लगे सीसीटीवी के तार को तोड़ दिया था और बाद में प्रधानाचार्य दफ्तर के बाहर भी तोड़फोड़ की थी। विद्यालय के कर्मचारी राकेश फिलीप ने देर शाम तल्लीताल थाने में तहरीर देकर इस घटना के लिए विनोद बहुगुणा और शैलेंद्र साह को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी।
विद्यालय में जबरन घुसपैठ कर तोड़फोड़ करने की घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन सतर्क हो गया है और उसने विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का निर्णय लिया है। प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि यह बेहद आपत्तिजनक और चिंताजनक स्थिति है कि नैनीताल जैसे शहर में हथियारों के बल पर किसी प्रतिष्ठित संस्था पर इस तरह कब्जे का प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी को दावा करना था तो वह न्यायालय के समक्ष करता। जबकि पूर्व में हाईकोर्ट ने इस तरह के मामले में दावेदारों को सिविल कोर्ट जाने को कहा था, लेकिन कोई भी सिविल कोर्ट नहीं गया क्योंकि किसी के पास संस्था के अधिकार संबंधी कोई प्रमाण या दस्तावेज था ही नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रबंधन के पास समुचित प्रमाण और दस्तावेज हैं, जिनके अनुसार विद्यालय चर्च आफ नार्थ इंडिया के आधिपत्य में है। संधू ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से देश में चर्च आफ इंडिया का अस्तित्व नहीं है जबकि चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के अधीन आगरा डायोसीज भी हैं। जिसके देशभर में 72 विद्यालय, तीन अस्पताल और दो कृषि संस्थान व चार पीजी कॉलेज हैं। चर्च आफ इंडिया के अधीन न कोई विद्यालय है और न ही कोई चर्च। इसके बावजूद संस्था के नाम पर कुछ लोगों द्वारा हथियारों के दम पर संस्था पर कब्जे के प्रयास का कोई औचित्य नहीं है।
पुलिस कर रही है घटना की जांच
नैनीताल। तल्लीताल पुलिस शेरवुड कालेज में हथियारबंद लोगों के घुसने और वहां हुए उपद्रव के मामले की जांच तल्लीताल पुलिस कर रही है। थानाध्यक्ष कैलाश चंद्र जोशी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की गई है।
..हो सकती थी कोई बड़ी घटना
नैनीताल। शेरवुड कॉलेज में आजकल छुट्टियां हैं नहीं तो शुक्रवार को वहां कोई बड़ी घटना हो सकती थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस तरह से दो दर्जन से अधिक लोग शेरवुड कॉलेज में घुसे और उनमें भी कई हथियारबंद थे। उन्होंने जिस तरह से स्कूल गेट से लेकर भीतर तक अराजकता का माहौल पैदा किया वैसे में यदि स्कूल खुला होता और एक बड़ी घटना हो सकती थी।