{"_id":"6154cfb08ebc3e61f1244b79","slug":"will-increase-cricket-further-in-kumaon-haldwani-news-hld4397351164","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं में क्रिकेट को और बढ़ाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं में क्रिकेट को और बढ़ाएंगे
विज्ञापन
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा का स्वागत करते नैनीताल क्रिकेट ऐसोसिएश?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कुमाऊं में क्रिकेट को और अधिक बढ़ावा देने के लिए पर्वतीय जिलों समेत सभी छह जिलों का दौरा करके वहां टर्फ विकेट और अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। यह बातें संवाद न्यूज एजेंसी से हुई बातचीत में क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव महिम वर्मा ने कहीं। महिम वर्मा तीन तारीख से शुरू होने वाले अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता से पहले यहां की तैयारियों का जायजा लेने आए थे।
बुधवार को कमलुवागांजा की एक क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे महिम वर्मा ने अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों से बातचीत भी की। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को मैचों के दौरान बिना दबाव में आए अपना नैसर्गिक खेल खेलने की सलाह दी। मालूम हो कि सीएयू ने हर खिलाड़ी को मौका देने के मकसद से सीके नायडू अंडर-25 पुरुष टीम के चयन के लिए अंतर जिला प्रतियोगिता रखी है। इसके तहत पहले दो मंडलों में आठ-आठ टीमों के बीच आपस में मैच होने थे लेकिन मैचों की ज्यादा संख्या देखते हुए 16 टीमों को चार पूल में बांट दिया गया है। अब हर पूल से दो-दो टीमें क्वाटर फाइनल में जाएंगी। इससे पहले रॉबिन लीग के आधार पर मैच होंगे। इससे पहले महिम का हल्द्वानी आगमन पर नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै, किशन अनेरिया, अल्मोड़ा सचिव हर्ष गोयल, ऊधमसिंह नगर के सचिव नूर आलम, दिग्विजय कनवाल, संजय ठाकुर, अमित कांडपाल, मनोज भट्ट आदि ने स्वागत किया।
16 टीमों के चार पूल
पूल ए : पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून बी
पूल बी: हरिद्वार, देहरादून ए, टिहरी और उत्तरकाशी
पूल सी : नैनीताल ए, चंपावत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर
पूल डी : पिथौरागढ़, प्रेसिडेंट इलेवन, नैनीताल बी, बागेश्वर
कुमाऊं मंडल में पूल सी और डी के होंगे मैच
- तीन अक्तूबर : नैनीताल ए/यूएस नगर और अल्मोड़ा/चंपावत
- चार अक्तूबर : नैनीताल ए/चंपावत और यूएसनगर/अल्मोड़ा
- पांच अक्तूबर : नैनीताल ए/अल्मोड़ा और चंपावत/यूएसनगर
- छह अक्तूबर : पिथौरागढ़/नैनीताल बी और प्रेसिडेंट इलेवन/बागेश्वर
- सात अक्तूबर : पिथौरागढ़/प्रेसिडेंट इलेवन और नैनीताल बी/बागेश्वर
- आठ अक्तूबर : पिथौरागढ़/बागेश्वर और नैनीताल बी/प्रेसिडेंट इलेवन