{"_id":"f5334746436c65affd5bd1c2e8c724aa","slug":"will-expand-air-service-in-pantnagar-dr-mahesh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पंतनगर में हवाई सेवा का होगा विस्तार : डा. महेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतनगर में हवाई सेवा का होगा विस्तार : डा. महेश
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Fri, 29 May 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उत्तराखंड का पर्यटन की दृष्टि से देश और दुनिया में महत्वपूर्ण स्थान है। जल्द ही पंतनगर में हवाई सेवा का विस्तार होगा। पंतनगर से दिल्ली के प्रतिदिन हवाई सेवा शुरू कराने के साथ ही नाइट लैंडिंग और कार्गो उतारने की सुविधाएं भी शुरू होंगी। केंद्रीय पर्यटन, संस्कृति एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री डा. महेश शर्मा ने यह बात कही।
डा. शर्मा बृहस्पतिवार को पुरातत्व विभाग के अधीन जागेश्वर धाम पर बनी डाक्यूमेंट्री फिल्म और मोबाइल एप के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यटन को रोजगार का साधन बनाने का प्रयास किया है। एक साल में भारत में छह लाख विदेशी पर्यटक आए। विदेशी पर्यटकों से देश में 11.6 फीसदी विदेशी मुद्रा और 11 फीसदी रोजगार बढ़ा है। उत्तराखंड में पर्यटन से रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। सबसे बड़ी समस्या कनेक्टिविटी है। उड्डयन मंत्री ने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में हवाई सेवा नाम मात्र की है।
पर्यटन के अलावा सामरिक दृष्टि से भी उत्तराखंड चीन और नेपाल से सटा होने से कुमाऊं क्षेत्र अति संवेदनशील है। पंतनगर में अभी हवाई पट्टी 3200 फीट है जिसे बढ़ाकर नौ हजार फीट किया जाएगा। 180 सीटर जहाज उतारे जा सकेंगे। कार्गो उतारने से औद्योगिक क्षेत्र और काश्तकारों को लाभ मिलेगा। पहाड़ के फल एवं फूल कार्गों की मदद से सीधे दिल्ली तक पहुंच सकेंगे और काश्तकारों को बेहतर मुनाफा मिलेगा। इस दौरान सांसद भगत सिंह कोश्यारी, विधायक राजकुमार ठुकराल और पुरातत्व विभाग के अधीक्षक बसंत कुमार स्वर्णकार मौजूद थे।