फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will develop on the lines of Delhi in Uttarakhand

उत्तराखंड में दिल्ली की तर्ज पर करेंगे विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Will develop on the lines of Delhi in Uttarakhand
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को रामनगर से युवा संवाद कार्यक्रम का बिगुल बजा दिया है। कार्यक्रम में कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड का विकास किया जाएगा। वरिष्ठ नेता कोठियाल ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन

काशीपुर रोड स्थित रिजॉर्ट में युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने कहा कि पिछली सरकारों ने उत्तराखंड की अनदेखी की है। प्रदेश से पलायन रोकने के लिए रोजगार के साधन बढ़ाने होंगे, तभी इस पर अंकुश लग सकता है। पर्यटन को बढ़ावा देकर युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा सकता है। प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चुनाव के करीब आते ही प्रदेश सरकार 20 हजार पदों पर नौकरी देने की बात कह रही है। यह फैसला तीन साल पहले लिया गया होता तो कई युवा अब तक नियुक्ति पा लेते। स्वास्थ्य के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक से लोगों को काफी राहत मिली है। विद्यालयों की दशा और दिशा बदलने से शिक्षा के स्तर में सुधार हुआ है। दिल्ली की तरह उत्तराखंड का विकास भी किया जा सकता है। इस मौके पर शिशुपाल सिंह रावत, दीपक बाली, यूनिस चौधरी, अजय अग्रवाल, नवीन नैथानी, जुल्फिकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

युवाओं के सवालाें के जवाब दिए
युवा संवाद कार्यक्रम में कर्नल कोठियाल ने युवाओं के सवालों के जवाब भी दिए। उत्तराखंड में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी, पलायन के संबंध में बेहतर योजना बनाकर कार्य करने की बात कही। विकास के सवाल पर उन्होंने कहा कि केजरीवाल के गुड गवर्नेंस मॉडल को उत्तराखंड में प्रयोग करने की जरूरत है। कार्यक्रम में रामनगर, पीरूमदारा, मालधन क्षेत्र के युवाओं एवं आप कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इनमें अधिकतर यूथ फाउंडेशन के युवा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed