फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will celebrate republic day with simplicity

सादगी से मनाएंगे गणतंत्र दिवस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Will celebrate republic day with simplicity
नैनीताल। 72वां गणतंत्र दिवस जिलेभर में कोविड-19 के दृष्टिगत सादगी के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों में सामाजिक दूरी, मास्क लगाना जरूरी होगा। इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा और न ही प्रभातफेरी निकलेगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी की अध्यक्षता में बैठक की। निर्णय लिया गया कि 25 और 26 जनवरी को शाम छह बजे से रात 11 बजे तक सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों को कम वोल्टेज की एलईडी से रोशन किया जाएगा। साथ ही जनपद मुख्यालय, विभागाध्यक्ष कार्यालय एवं सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी कार्यालयों में सुबह 9:30 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा, जिसके बाद 10:30 बजे महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन

जंगपांगी ने बताया कि मल्लीताल डीएसए मैदान में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण और पुलिस परेड होगी। परेड में पुलिस जवानों के साथ ही होमगार्ड, पीआरडी, एनसीसी, नेवल के जवान प्रतिभाग करेंगे। कोरोना काल में बेहतर कार्य करने वालों और स्वतंत्रता सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। मल्लीताल फ्लैट्स और डीएम कार्यालय में देशभक्ति गीत गूंजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. टीके टम्टा, आरआई एमसी कांडपाल, पूर्ति निरीक्षक राहुल सिंह डांगी, टीओ हेम कांडपाल, प्रकाश चंद्र उप्रेती, तल्लीताल एसओ विजय मेहता, मुकेश उनियाल, दुर्गादत्त रूवाली, चंदन सिंह अधिकारी, मारुति नंदन साह, महेंद्र सिंह बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, एमएस धामी, ललित मोहन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed