फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Will be in the people's court trial

जनता की अदालत में भी होगा ट्रायल

Thu, 04 Aug 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 04 Aug 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस संगठन का एंटी करप्शन विभाग खुद कांग्रेस सरकार के लिये भी गले की हड्डी बन सकता सकता है। कांग्रेस संगठन अब भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टोलरेंस की बात कर रहा है। अब तक सामने उभर कर आई कांग्रेस संगठन की कार्ययोजना में महत्वपूर्ण पहलू यह भी है कि यह विभाग भ्रष्टाचार का सिर्फ मामला ही नहीं उठाएगा, बल्कि इस मामले को लेकर लोगों के बीच भी जाएगा। जाहिर है कि भ्रष्टाचार की सुई अगर सरकार की अपनी ओर घूमी तो विभाग के कदम सरकार के लिए भी परेशानी का सबब बनेंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक फिलहाल कांग्रेस संगठन एंटी करप्शन विभाग को धार देने में जुटा हुआ है। पूर्व सांसद महेंद्र पाल को विभाग की कमान सौंपे जाने के पीछे भी कारण यही बताया जा रहा है। कांग्रेस संगठन नेताओं के मुताबिक महेंद्र पाल कानून के अच्छे जानकार हैं। संगठन यह नहीं चाहता कि विभाग का कोई भी कदम नक्कार खाने में तूती की आवाज बन कर रह जाए। दूसरी ओर, महेंद्र पाल सिंह पुराने कांग्रेसी भी हैं और दो बार सांसद भी रह चुके हैं।
विज्ञापन


उनकी कही हुई बात को आसानी से नजरअंदाज करना संभव नहीं होगा। कांग्रेस में वैसे तो राज्य अनुशासन समिति भी है, लेकिन इस समिति की हालत से खुद कांग्रेसी संतुष्ट नहीं हैं। पूर्व में बागियों के खिलाफ कार्यवाही को तत्कालीन अध्यक्ष यशपाल आर्य के कहने पर वापस करने पर भी समिति को मन मसोस कर रह जाना पड़ा था। 2012 के चुनाव के बाद उठे मामलों का भी यही हाल रहा। अब कोशिश यह कि यह एंटी करप्शन विभाग सरकार और संगठन पर अंकुश रखने का काम करे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खु़द महेंद्र पाल के रुख से साफ है कि विभाग को कांग्रेस एक ऐसे हथियार के रूप में विकसित कर रही है जो वक्त आने पर असरदार साबित हो। महेंद्र पाल के मुताबिक राजनीतिक दलों के सामने विश्वास का संकट है। ऐसे में राजनीतिक दलों को यह विश्वास दिलाना होगा कि किसी दोषी के बचने की गुंजाइश नहीं है। विभाग का गठन इसलिए किया गया है कि दलों के सामने लोकलाज का सवाल भी रहे। विभाग कांग्रेस संगठन का है और अध्यक्ष का जो आदेश होगा, वह माना जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed