फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   widow was duped of Rs 53 lakh on the pretext of providing her land. An FIR has been lodged

Haldwani: जमीन दिलवाने के नाम पर विधवा से 53 लाख रुपये की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 10:12 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 02 Jun 2026 10:12 AM IST
सार

जमीन खरीदने का सपना एक विधवा महिला के लिए धोखाधड़ी का जाल साबित हुआ। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे पहले जमीन की रजिस्ट्री का भरोसा दिलाया गया और फिर दूसरी जमीन का लालच देकर लाखों रुपये हड़प लिए गए।

विज्ञापन
widow was duped of Rs 53 lakh on the pretext of providing her land. An FIR has been lodged
- फोटो : Istock

विस्तार

जमीन खरीदने का सपना संजोए एक विधवा ने अपनी जमा-पूंजी और बैंक ऋण से 53 लाख रुपये चुकाए लेकिन जब बैनामे की बारी आई तो बेईमानी की परतें खुलने लगीं। पहले फर्जी दस्तावेजों से रजिस्ट्री का भरोसा दिलाया गया फिर दूसरी जमीन का लालच देकर लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। द्वितीय सिविल जज हल्द्वानी के आदेश पर चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


मुखानी क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी दशरथी गर्ब्याल ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2022 में उनके पति का निधन हो गया था। पति के फंड से प्राप्त धनराशि और बैंक ऋण लेकर वह जमीन खरीदना चाह रही थी। इसी दौरान उनके पड़ोसी मनोज सिंह धपोला ने मार्च 2023 में भगवानपुर स्थित एक भूखंड दिखाया जो पुष्पा बोरा के नाम पर था। 20 लाख रुपये में सौदा तय होने के बाद उन्होंने पांच लाख रुपये नकद और दो चेक के जरिये 15 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपियों ने उन्हें हल्द्वानी तहसील में कुछ दस्तावेज देकर रजिस्ट्री होने का विश्वास दिलाया लेकिन जांच में वे कागजात फर्जी और कूटरचित निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed