फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Why did you not weigh your words, O Kshatriya...

Nainital News: काहे बोले ना संभारी, रे क्षत्रिय..

Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 13 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Why did you not weigh your words, O Kshatriya...
नैनीताल। सरोवर नगरी में आयोजित रामलीला में दूसरे नवरात्र पर धनुष यज्ञ की मनमोहक लीलाओं का मंचन किया गया। इस दौरान लक्ष्मण ने जब ''स्वामी जी किस नादान को धमकाने आए...'' गाकर ठिठोली की, तो परशुराम ने ''काहे बोले ना संभारी, रे क्षत्रिय...'' क्रोध व्यक्त किया।
विज्ञापन

रविवार की रात तल्लीताल, मल्लीताल, सूखाताल और शेर का डांडा में कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में रामलीला मंचन देखने के लिए दर्शक पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जय श्रीराम के जयघोष से माहौल राममय बना दिया।
विज्ञापन

मल्लीताल में राम सेवक सभा की ओर से आयोजित लीला में श्रीराम-लक्ष्मण पुष्पवाटिका गमन दृश्य का मंचन किया गया। श्रीराम के मधुर गीत ''कैसी खिली फुलवारियां...'' और राजा जनक की वेदना पर लक्ष्मण के क्रोधावेश वाले गीत ''कही जनक जस अनुचित वाणी...'' पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। यहां अध्यक्ष मनोज साह के नेतृत्व में रामलीला की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, तल्लीताल की रामलीला में परशुराम-लक्ष्मण संवाद आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। लक्ष्मण ने जब ''स्वामी जी किस नादान को धमकाने आए...'' गाकर ठिठोली की, तो परशुराम ने ''काहे बोले ना संभारी, रे क्षत्रिय...'' से अपना प्रचंड क्रोध प्रकट किया।
इनके अलावा शेर का डांडा की रामलीला में श्रीराम जन्म और ताड़का वध की लीला दिखाई गई, जबकि सूखाताल में भी धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। सूखाताल में अध्यक्ष गोपाल रावत के नेतृत्व में रामलीला की जा रही है।
बेतालघाट की लीला में महिला कलाकारों ने किया मंचन
भीमताल/भवाली/गरमपानी (नैनीताल)। आदर्श रामलीला कमेटी भवाली में रामलीला मंचन का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष पंकज आर्य ने किया। पहले दिन श्रीराम जन्म, ताड़का वध, मारीच और सुबाहु वध, माता सीता का सखियों के साथ पुष्प वाटिका में भ्रमण और माता गौरी का मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष बालम सिंह मेहरा, राजेंद्र प्रसाद कपिल, हरिशंकर कांडपाल, पवन भाकुनी, महेश जोशी आदि रहे।
गरमपानी बाजार में रामलीला सेवा समिति की ओर से आयोजित रामलीला में नारद मोह आदि का मंचन हुआ। बेतालघाट में श्रीराम के जन्म का मंचन हुआ। श्रीराम की भूमिका में तनिष्का जोशी, लक्ष्मण की भूमिका में दीक्षा पांडे, भरत की भूमिका में सृष्टि तिवारी, शत्रुघ्न की भूमिका में भूमिका जोशी ने सुंदर मंचन किया।

इस दौरान कमेटी अध्यक्ष विपिन चंद्र रिखाड़ी आदि मौजूद रहे। इधर भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी डाकबंगला में रामलीला मंचन का शुभारंभ चेयरमैन सीमा टम्टा, सभासद रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, डीके डालाकोटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed