फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When will the admission process in MB start, no idea

एमबी में प्रवेश प्रक्रिया कब शुरू होगी, कोई पता नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
When will the admission process in MB start, no idea
हल्द्वानी। शासन के स्पष्ट आदेश के बाद भी पहली सितंबर से शुरू होने वाली स्नातक प्रथम वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया एमबीपीजी कॉलेज में अब तक शुरू नहीं हो सकी है। कॉलेज प्रशासन का यही तर्क है कि जब कुमाऊं विश्वविद्यालय से डाटा मिलेगा उसके बाद कुछ बता सकेंगे।
विज्ञापन

कॉलेज में कोई पूछताछ काउंटर न होने के कारण पहली बार डिग्री कॉलेज की दहलीज पर कदम रखने वाले छात्रों को कोई जानकारी देने वाला नहीं है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. बीआर पंत का कहना है कि कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा ही स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए थे, उसकी अंतिम तिथि 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है लेकिन विश्वविद्यालय से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण कराने वाले छात्र-छात्राओं का अभी तक कोई डाटा कॉलेज को नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि डाटा मिलने के बाद उसके अनुसार मेरिट तैयार की जाएगी। जो छात्र-छात्राएं मेरिट में चयनित होंगे, उनसे गूगल प्रवेश फार्म भरवाने के बाद कॉलेज में ऑफलाइन जमा कराए जाएंगे। कॉलेज में छात्र-छात्राओं के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन अलग-अलग संकायों की गठित प्रवेश कमेटियों द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed