फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When the chaos was exposed, the state in-charge of Wipro Plus came running

Nainital News: अव्यवस्थाओं की पोल खुली तो दौड़े-दौड़े आए विप्रो प्लस के राज्य प्रभारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
When the chaos was exposed, the state in-charge of Wipro Plus came running
बेस अस्पताल में जानकारी लेते अ​धिकारी।
हल्द्वानी। पीपीपी मोड में चल रहे डायलिसिस सेंटर की अव्यवस्थाओं की खबर छपने और कमिश्नर के छापे के बाद शनिवार को विप्रो प्लस के राज्य प्रभारी दौड़े-दौड़े बेस अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां डायलिसिस यूनिट की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मरीजों की शिकायत के बाद पीएमएस को एक हफ्ते के अंदर सारी व्यवस्थाएं दुरूस्त करने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों और तीमारदारों की दिक्कतों को भी सुना।
विज्ञापन


राज्य व्यवस्था प्रभारी जितेंद्र कुमार डायलिसिस यूनिट का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां मौजूद मरीजों और तीमारदारों ने उन्हें यूनिट में चल रही अव्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने यहां डॉक्टरों की तैनाती 24 घंटे करने, मशीनों को ठीक करने, बिजली जाने पर पंखे चलाने की व्यवस्था करने, मानकों के अनुसार स्टाफ की तैनाती के अलावा वर्षों से ठप पड़ी ऑक्सीजन पाइप लाइन को ठीक करने के अलावा सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग की जिस पर राज्य प्रभारी ने हफ्ते भर के अंदर नए बिस्तर यूनिट को उपलब्ध कराने के अलावा नई बीपी मशीन, चिकित्सक की नियुक्ति का भी आश्वासन दिया। यूनिट में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात भी कही।
विज्ञापन


शिकायती पेटिका में डालें शिकायत, तीमारदार अंदर न जाएं
राज्य व्यवस्था प्रभारी ने कहा कि मरीजों को कोई भी शिकायत है तो वह यहां शिकायती पेटिका में उसे डाल सकता है। उन्होंने तीमारदारों से डायलिसिस केंद्र के अंदर न जाने का भी अनुरोध किया। कहा कि वह अपने मरीज से मिलने आ सकते हैं लेकिन इसके लिए वह लोग वेटिंग कक्ष में इंतजार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाएं देखने आए हैं। मरीजों और तीमारदारों की शिकायतें सुनी और सभी का निस्तारण किया जागएा। पंखे और टीवी चालू कराने को कह दिया गया है। बाकी 15 बेड और टेबल बदलने की प्रक्रिया हफ्ते-दस दिन के भीतर की जाएगी। यहां की समस्याओं का संज्ञान हैदराबाद मुख्यालय को भी भेज दिया है। - जितेंद्र कुमार, विप्रो प्लस के राज्य प्रभारी।


कुमाऊं आयुक्त के निर्देश के तहत राज्य प्रभारी को यहां तैनात डॉक्टरों का एक माह का वीडियो फुटेज और बायो मैट्रिक उपस्थिति उपलब्ध कराने को कहा है। समस्याओं का निराकरण करने के साथ ही व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को लेकर भी सख्त हिदायत दी गई है। इस संबंध में विप्रो प्लस के हेड ऑफिस और स्वास्थ्य निदेशक को भी पत्र भेजा जा रहा है।- डॉ. केके पांडे, पीएमएस, बेस अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed