फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When spread disease, then missed cleaning

जब फैली बीमारी, तब याद आई सफाई

Sun, 20 Sep 2015 01:53 AM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी।
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्द्वानी। Updated Sun, 20 Sep 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

शहर में मलेरिया और दिमागी बुखार फैलने के बाद नगर निगम प्रशासन की नींद टूटी है। निगम के स्वास्थ्य विभाग की सफाई व्यवस्था देखने खुद नगर आयुक्त को सड़क पर उतरना पड़ा।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने वार्डों की नालियां और सड़कों में गंदगी देख सफाई नायकों की फटकार लगाई। उन्होंने बंद नालियां खुलवाकर सड़कों पर फैला कूड़ा उठवाकर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया।
विज्ञापन


शहर में मलेरिया, डेंगू और दिमागी बुखार फैला है। सरकारी और निजी अस्पताल मरीजों से फुल हैं। बीमारी फैलने की सबसे बड़ी वजह शहर और देहात में फैली गंदगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गंदगी से मच्छर पनप रहे हैं। वार्डों में गंदगी यह आलम है कि नालियां चोक हैं। कूड़ा सड़कों पर फैला है। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में शहर में फैली गंदगी का फोटो के साथ खबर प्रकाशित की थी।

इसके बाद नगर आयुक्त हरबीर सिंह खुद सफाई व्यवस्था देखने पहुंचे। नगर आयुक्त ने कई वार्डों का निरीक्षण किया। नालियों और सड़कों पर फैली गंदगी देख नाराजगी जताई।

उन्होंने सफाई नायकों को हिदायत दी कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कई वार्डों में नालियों और जलभराव वाली जगहों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार के नेतृत्व में भी टीम ने वार्डों में दवाओं का छिड़काव किया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी बीमारी से बेखबर
नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डा. तुहिन कुमार शहर में मलेरिया, डेंगू और दिमागी बुखार फैलने की बात मानने को तैयार नहीं हैं।

 उनका कहना है कि नियमानुसार हर अस्पताल से डेंगू, दिमागी बुखार और मलेरिया के भर्ती मरीजों की उन्हें रिपोर्ट आनी चाहिए। लेकिन कोई अस्पताल रिपोर्ट ही नहीं देता है।


ऐसे में उनके पास बीमारी फैलने और मरीजों की संख्या का कोई आंकलन नहीं है। डा. तुहिन के मुताबिक अखबारों में छपी खबर पढ़ने के बाद ही उन्हें बीमारी फैलने की जानकारी मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed