फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   When a sit-in was held, the road which was closed for three days was opened immediately

Nainital News: धरना दिया तो तीन दिन से बंद मार्ग फटाफट खोला

Fri, 23 Aug 2024 06:57 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 23 Aug 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
When a sit-in was held, the road which was closed for three days was opened immediately
ज्योलीकोट। देवीधूरा बोहरा गांव-बसानी फतेहपुर मार्ग के तीन दिन से बंद होने से गुस्सा ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के ईई सिंचाई खंड के कार्यालय के पास करीब एक घंटे तक धरना देकर नारेबाजी की। हरकत में आए पीएमजीएसवाई ने चार घंटे में पेड़ और मलबा हटाकर मार्ग को सुचारु कराया।
विज्ञापन


बृहस्पवितार को पहुंचे गुस्साए ग्रामीणों ने कहा कि जिला मुख्यालय से सटी ग्राम सभा बेलुवाखान के देवीधूरा, बोहरा गांव, बसानी आदि ग्राम सभाओं के आवागमन का एकमात्र साधन यही मार्ग है। तीन दिनों से मार्ग बंद होने के बावजूद विभाग इसे खोलने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे ग्रामीण कृषि उपजों, दूध आदि को बिक्री के लिए निकटवर्ती बाजार नहीं ले जा पा रहे हैं और ना ही बच्चे स्कूल जा पा रहे है। इधर ईई मनोज कुमार ने जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर मार्ग को खुलवाने का कार्य शुरू कराया। शाम पांच बजे तक मार्ग से आवाजाही शुरू हो गई थी। धरना देने वालों में वरिष्ठ ब्लाॅक प्रमुख हिमांशु पांडे, ग्राम प्रधान हरगोबिंद रावत, धर्मेंद्र सिंह, चंद्रशेखर भट्ट, अमित कुमार, भुवन चंद्र, मनोज चनियाल, रामदत्त चनियाल, जीवन चंद्र, राजेंद्र कोटलिया, विशाल सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed