फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   What is big, everything is in color of yoga

छोटे क्या बड़े, सब नजर आए योग के रंग में

Thu, 22 Jun 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Jun 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
What is big, everything is in color of yoga
yoga - फोटो : अमर उजाला

योग साधना के लिए एफटीआई मैदान में बुधवार की सुबह सर्वधर्म समभाव का नजारा दिखाई दिया। आर्ट ऑफ लीविंग की टीम के साथ हजारों लोगों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन से लेकर ध्यानासन तक किया।

विज्ञापन


एसएसपी जन्मेजय खंडूरी के अनुरोध पर एफटीआई मैदान पर बुधवार की सुबह महिलाएं, पुरुष, बच्चों सहित हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। रोजा के बावजूद काफी संख्या में मुस्लिम योग में भाग लेने आए। आर्ट ऑफ लीविंग के वरिष्ठ सदस्य धीरेंद्र कबड्वाल, दीपक गुप्ता, राहुल जोशी, देवेश पांडे आदि ने योगाभ्यास करवाया।
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत एसएसपी और हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई धर्मों के धर्मगुरुओं ने दीप जलाकर की। संचालन अंशिल वर्मा ने किया। वहां भाजपा पार्षद दिनेश रंधावा, महेंद्र अधिकारी, कोतवाल नरेश चौहान आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


योग गुरु हुए सम्मानित 

एसएसपी ने योग गुरु 92 वर्षीय श्री निवास मिश्र को सम्मानित किया। उन्होंने 1950 के दशक में कुमाऊं के लोगों को योग की शिक्षा दी थी। इस बीच काफी लोगों को श्री मिश्र ने जागरूक करने का काम किया। 
 
सीआरपीएफ भी पीछे नहीं रही 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए सीआरपीएफ के जवान भी पीछे नहीं रहे। कमांडेंट आईए खान के नेतृत्व में काठगोदाम स्थित ग्रुप केंद्र के 41 अधिकारी और 71 अन्य रैंक के कर्मचारी भी एफटीआई में मौजूद थे।  

विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति

योग के कार्यक्रम के एमबीपीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने शंकर एहसानलाय के गणेश वंदना पर नृत्य किया। इसी प्रकार छात्रों की एक अन्य टीम ने कैलाश खेर के गाने पर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम को देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

एसएसबी जवानों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

एसएसबी के उपकमांडेंट संजीव तिवारी के नेतृत्व में जवानों ने योग के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सहायक कमांडेंट प्रेम चंद, पूजा फर्सवाण सहित काफी जवान मौजूद थे। 
 
एनसीसी बटालियन में दिखा जोश 

रानीबाग स्थित प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों के साथ 612 कैडेटों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कैडेट मोहित के निर्देशन में तनुज, हिमांशु, जतिन और प्रियम टीम ने मंच पर यौगिक क्रियाओं का क्रमवार प्रदर्शन किया।

सीनियर अंडर ऑफिसर गौरव जोशी और सीएचएम काजल प्रजापति ने कैडेट्स को तैयार किया। 28 जून तक चलने वाले शिविर में मैप रीडिंग, फायरिंग, बैटल, क्राफ्ट, फील्ड काफ्ट और लीडरशिप की कक्षाओं का अभ्यास कराया जाएगा। 

मेडिकल कॉलेज में भी योगासन 

राजकीय मेडिकल कालेज परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के सामने योगाचार्य नागेंद्र जोशी ने कपालभाति, वृक्षासन, सूय नमस्कार आदि करवाया। कार्यक्रम में चिकित्सकों के साथ स्टाफ नर्स, एमबीबीएस और एमडी के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा और कर्मचारियों ने परिसर में 50 पौधे रोपे।

कॉलेजों में मनाया गया योग दिवस 

महर्षि विद्या मंदिर में योग शिक्षक चंचल पांडे ने योगाभ्यास कराया। प्रधानाचार्य डॉ. अंजलि चंद्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। यूनिवर्सल कांवेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शारीरिक शिक्षक केएस खाती ने योग, ध्यान और प्राणायाम सहित अन्य क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर प्रबंधक सुनील कुमार जोशी, प्रधानाचार्य मंजू जोशी, उप प्रधानाचार्य पीडी पलड़िया आदि थे।

भाजपा ने महिला कॉलेज में लगाया शिविर

भाजपा की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कार्यकर्ताओं संग योग किया। योग प्रशिक्षिक ज्योति चुफाल, उमा रावत और पूनम नेगी ने प्रार्थना ‘करो रक्षा विपत्ति से’ प्रस्तुत कर योगाभ्यास करने आए लोगों में उत्साह भर दिया।

इस मौके पर मेयर डॉ. जोगेंद्र सिंह रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्राचार्य डॉ. पीके पाठक, मीडिया प्रभारी प्रकाश रावत, अनिल कपूर डब्बू,  पुष्कर सिंह कोश्यारी, विजय मनराल, मंजू तिवारी आदि थे। 

 गुलमोहर और सीता अशोक के पौधे रोपे 

उत्तराखंड आयुर्वेदिक कॉलेज में साप्ताहिक योग शिविर का समापन हुआ। कॉलेज के सचिव डॉ. अमित सचान ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। परिसर में अमर उजाला की ओर से दिए गए गुलमोहर और सीता अशोक के दस पौधे रोपे गए। इस मौके पर कॉलेज प्रशासन से जुड़े डॉ. हरनंदन देव वर्मा, डॉ. नम्रता भट्ट, विमल कटियार, अमित पटेल आदि थे। संचालन गोविंद सिंह ने किया। 

यहां भी आयोजन

उप कारागार में सैकड़ों महिला और पुरुष कैदियों ने जेल अधीक्षक मनोज आर्या के नेतृत्व में योग आसन किया। कारागार में आर्ट ऑफ लीविंग से जुड़ी दो महिलाओं ने महिला और पुरुष ने कैदियों को योग का आसन कराया। योग करने के बाद कैदी झूम उठे। 


परमहंस पूनागढ़ विश्व योगाश्रम संस्था की ओर से हीरानगर स्थित एक बारात घर में हुए कार्यक्रम में आचार्य भारत भूषण ने विभिन्न आसन सिखाए। संयोजक ललित जोशी, दिनेश पंत, आरपी जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed