फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Were dancing on a boat in Naini Lake and got challan

Nainital News: नैनीझील में नाव पर कर रहे थे डांस और हो गया चालान

Tue, 31 Oct 2023 02:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 31 Oct 2023 02:10 AM IST
विज्ञापन
Were dancing on a boat in Naini Lake and got challan
नैनीताल। पुलिस ने सोमवार को नैनीझील में नौकायन के दौरान डांस करते चार पर्यटकों को धर दबोचा। पुलिस ने चारों युवकों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया।
विज्ञापन

सोमवार को तल्लीताल पुलिस को शिकायत मिली कि चार पर्यटक नैनीझील में पैडल बोट में नौकायन कर रहे हैं। साथ ही तेज आवाज में स्पीकर में गाने पर डांस कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चारों युवक बोट में खड़े होकर डांस कर रहे थे। पुलिस के मना करने पर वह अपनी धुन में डांस करते रहे। बाद में पुलिस दूसरी नाव से उनके पास पहुंची तो वह गाने की आवाज कम कर नाव में बैठ गए। पुलिस उनकी बोट को किनारे लेकर आई।
एसपी क्राइम व यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया कि इस मामले में तल्लीताल पुलिस ने जयपुर निवासी चारों पर्यटकों का पुलिस एक्ट में चालान कर हिदायत देकर छोड़ दिया है। संवाद
विज्ञापन


नियम के विरुद्ध नौकायन करवाया तो लाइसेंस होंगे निरस्त

नैनीताल। नैनीझील में नियमों की अनदेखी कर नौकायन करने को लेकर जिला प्रशासन हरकत में आया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने सोमवार सुबह झील का निरीक्षण कर नौका चालकों को सख्त हिदायत दी। कहा कि यदि अब नियम विरुद्ध नौकायन होने की शिकायतें मिली तो संबंधित नौका चालकों के लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ने सोमवार को (सोशल मीडिया पर हिट होने के लिए जान दांव पर लगा रहे पर्यटक, पुलिस और पालिका बनी अंजान) शीर्षक के साथ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और एसडीएम ने पालिका की टीम के साथ बोट स्टैंड का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने नाव चालक समिति के पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि वह किसी भी सैलानी को बगैर लाइफ जैकेट नौकायन न कराएं। कहा कि झील में खाद्य सामग्री ले जाने पर प्रतिबंध है साथ ही नशे की हालत में नाव चलाने और पर्यटकों को नाव में बैठाने पर संबंधित नौका चालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी, कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, दीपराज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed