फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   weather report uttarakhand

Nainital News: जिले में अगले पांच दिन तक तेज बारिश का ओरेंज अलर्ट

Fri, 07 Jul 2023 07:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 07 Jul 2023 07:52 PM IST
विज्ञापन
weather report uttarakhand
-नैनीताल जिले में जमकर हो रही बारिश, तापमान में आई है गिरावट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी।
नैनीताल जिले में मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले पांच दिन तक तीव्र बारिश होने का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को भी दोपहर तक बारिश का दौर रहा। उसके बाद मौसम खुल गया और धूप निकल आई। हल्द्वानी में अधिकतम तापमानन 28.4 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से छह डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री रहा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री का ही अंतर रहा।
इधर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने ओरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा कि नैनीताल जिले में आठ से 12 जुलाई तक तेज बारिश होने की संभावना है। जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

----
नैनीताल जिले में सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश
हल्द्वानी। नैनीताल जिले में जुलाई माह में अभी तक सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। सामान्य तौर पर उक्त समय में औसतन 137.8 मिमी बारिश होती है जबकि इस दौरान औसतन 158.4 मिमी बारिश हो चुकी है। एक जून से अभी तक की बात करें तो जिले में 250.7 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---कोट-
नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। 12 जुलाई तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में संभलकर यात्रा करें। भूस्खलन की संभावना है।
-डॉ. विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed