{"_id":"70a52324b22d4395963507d6bd469cbc","slug":"we-ll-end-up-in-the-teachers-won-factionalism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘हम जीते तो शिक्षकों में खत्म करेंगे गुटबाजी’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘हम जीते तो शिक्षकों में खत्म करेंगे गुटबाजी’
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Tue, 12 May 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन सोमवार को पर्वतीय उत्थान मंच हीरानगर में शुरू हुआ। शिक्षक संघ की जिला कमेटी के अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए 18 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। अधिकांश प्रत्याशियों का कहना था कि यदि वे चुनाव जीते तो जिले के शिक्षकों की गुटबाजी खत्म करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) सुषमा सिंह ने कहा कि शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से पूरा करना चाहिए। शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष करनैल सिंह, मंडलीय मंत्री सोहन सिंह मेहता ने संघ की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
प्रांतीय संरक्षक विरेंद्र रौतेला, डा. सोहन सिंह माजिला ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को जोरदार ढंग से उठाया। कार्यक्रम में जनपद की निवर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में अपर शिक्षा निदेशक को ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में जीजीआईसी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन
इसके बाद चुनाव अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हनुमान प्रसाद विश्वकर्मा की देखरेख में दोपहर ढाई बजे से शिक्षक संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। आधा घंटा नामांकन वापसी के लिए दिया गया, लेकिन कोई नामांकन वापस नहीं लिया गया।
इस दौरान अधिवेशन के संयोजक चंद्रशेखर पुजारी, डा. महेश बवाड़ी, हल्द्वानी के बीईओ हरेंद्र मिश्रा, धारी के बीईओ हवलदार प्रसाद के अलावा नवेंदु मठपाल, कन्नू जोशी, बीबी जोशी, भीम सिंह, अरविंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बोरा, आनंद बिष्ट, प्रीति मजगई, प्रमोद कुमार, अशोक जोशी, दिनेश जोशी, बसंत भट्ट, धीरज मिश्र, पंचम मेवाड़ी, श्याम सिंह घुड़दौड़ा, जगदीश बिष्ट, शोभा पंत, पूरन तिवारी, धर्मेंद्र पनेरु आदि थे।