{"_id":"c7dbbdaec17253cbbcfbedcf4d1b44e3","slug":"water-line-break-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी ने तोड़ी पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसीबी ने तोड़ी पेयजल लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 07 May 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के दौरान लोनिवि की एक जेसीबी ने डिग्री कालेज के पास पेयजल लाइन तोड़ दी, जिससे शहर के जगदंबा नगर, कलावती कालोनी, नवाबी रोड आदि इलाकों की पेयजल सप्लाई ठप हो गई। लोगों को देर शाम तक पानी नहीं मिला। देर शाम को जल संस्थान कर्मियों के लाइन जोड़ने के बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। जल संस्थान के सहायक अभियंता आरपी डोबवाल ने बताया कि देर शाम को लाइन जोड़ दी गई है।
विज्ञापन
वहीं, दमुवाढूंगा के बेड़ीखत्ता वासियों ने पेयजल वितरित करने का समय बदले जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पूर्व निर्धारित समय के अनुसार ही पेयजल वितरित किया जाए। विकास पुरी में पंद्रह दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने और चंद्रावती कालोनी में पानी के साथ रेत आने की शिकायत जल संस्थान के अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन
लोनिवि ने जेसीबी चलाने से पहले विभाग को जानकारी नहीं दी। विभाग को जानकारी होती तो पाइप लाइन को टूटने से बचाया जा सकता था। चंद्रावती कालोनी, विकास पुरी की समस्या को दूर करने के लिए अधीनस्थों को आदेश दिया गया है। बेड़ीखत्ता वासियों की समस्या को भी दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
- आरपी डोबवाल, सहायक अभियंता जल संस्थान।