फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water is available for two hours in a week in Indraprastha Colony

इंद्रप्रस्थ कालोनी में हफ्ते में दो घंटे मिलता है पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Water is available for two hours in a week in Indraprastha Colony
हल्द्वानी। महानगर की सीमा से सटी एक ऐसी कालोनी भी जहां 300 परिवार पानी की एक-एक बूंद के लिए लोग वर्षों से तरस रहे हैं। यह कालोनी है आरटीओ रोड स्थित उदयलालपुर की इंद्रप्रस्थ कालोनी। यहां जलसंस्थान का कोई नलकूप न होने के कारण पेयजल व्यवस्था सिंचाई नलकूप पर निर्भर है। सिंचाई नलकूप से कभी एक सप्ताह में तो कभी 15 दिन में पानी मिलता है इस वजह से लोगों को निजी टैंकरों से 400 रुपये में पानी खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि सिंचाई नलकूप से कभी दो घंटे पानी दिया जाता है। उनका कहना है कि उन्होंने मकान बनवाते समय ग्रामसभा से पेयजल की रसीद भी कटवाई लेकिन पेयजल के लिए तरस रहे हैं। सिंचाई नलकूप 195 एचजी है। दो इंच की पाइप लाइन स्वैप योजना के माध्यम से डाली गई थी लेकिन उससे भी 300 परिवारों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है क्योंकि नलकूप 15 दिन, 20 दिन या कभी-कभी एक माह के अंतराल में चलता है जिसमें पानी कम छोड़ा जाता है।
विज्ञापन

उदयलालपुर ग्राम में वर्तमान में खेती योग्य जमीन के नाम पर सिर्फ दो काश्तकारों के पास है। शेष भूमि पर प्लाटिंग हो चुकी है इसलिए इस नलकूप को पेयजल में परिवर्तित करने के लिए जलसंस्थान विभाग को लिखा था। जलसंस्थान ने नलकूप विभाग से अनापत्ति लाने को कहा। गांव के लोग जब नलकूप विभाग के पास गए तो उन्होंने कहा कि पहले उपभोक्ता समिति बनाएं। लोगों ने प्रधान की अध्यक्षता में उपभोक्ता समिति बनाकर विभाग को दे दी। उन्होंने आश्वासन भी दिया कि नलकूप से प्रतिदिन दो घंटे पीने के लिए पानी दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed