फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Water Crysis in Haldwani

आठ महीने से पानी को तरसे बजूनियाहल्दू के लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Water Crysis in Haldwani
हल्द्वानी। बजूनिया हल्दू क्षेत्र में करीब 50 परिवार पिछले आठ महीने से पेयजल का संकट झेल रहे हैं। इस कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्थानीय लोग पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए 700 रुपये प्रति टैंकर के हिसाब से पानी खरीद रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल संस्थान हर महीने पानी का बिल जरूर लेता है, मगर नलों से पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही है। इसकी शिकायत वे स्थानीय विधायक और विभागीय अधिकारियों से कर चुके हैं, मगर अभी तक कोई राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन

लोगों की पीड़ा
आठ महीने से घरों में पानी की एक बूंद तक नहीं आई। इसकी शिकायत विधायक और जल संस्थान के अधिकारियों से की गयी मगर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
-गोविंदी जोशी, स्थानीय
हर महीने पानी के बिल का भुगतान करते हैं, मगर पानी नहीं आ रहा है। सीएम पोर्टल में भी पेयजल संकट को लेकर शिकायत दर्ज की गई है लेकिन कोई सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

बीएस रौतेला, स्थानीय
नलों में पानी नहीं आता मगर हर माह पानी का बिल जरूर भरना पड़ता है। पेयजल टैंकर खरीदकर पानी का गुजारा होता है। गर्मी के सीजन में पानी नहीं होने से दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद बल्लभ जोशी, स्थानीय
सरकारी टैंकर आता है मगर उससे पानी की जरूरतें पूरी नहीं होती। महीने में कम से कम तीन टैंकर पानी खरीदते हैं। जल संस्थान से कई बार शिकायत करने के बाद भी पानी नहीं आ रहा है।
उमा गडिया, स्थानीय
जलसंस्थान का पक्ष
बजूनिया हल्दू क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा पानी के टैंकरों से भी क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति की जाती है।
एसके श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विधायक से मिले पदमपुर पडलिया के लोग
हल्द्वानी। पदमपुर पडलिया क्षेत्र में दो साल से जल संकट बना हुआ है। जल संकट दूर करने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग शनिवार को विधायक बंशीधर भगत से मिले। लोगों ने विधायक को बताया कि गर्मी के सीजन में पानी का संकट होने से लोगों की आम दिनचर्या पटरी से उतर चुकी है। विधायक बंशीधर भगत ने जल संस्थान के जेई को समस्या से अवगत कराया और समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राधिका जोशी, रवि जोशी, मान सिंह, लक्ष्मण सिंह, हेमा बिष्ट, बसंती बोरा, नीता आदि मौजूद रहे।
तल्ली हल्द्वानी के लोगों ने कमिश्नर से लगाई गुुहार
हल्द्वानी। तल्ली हल्द्वानी में पानी की परेशानी को लेकर क्षेत्र के लोग पार्षद मनोज जोशी के नेतृत्व में शनिवार को कमिश्नर दीपक रावत से मिले। पार्षद मनोज जोशी ने बताया कि तल्ली हल्द्वानी क्षेत्र में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। विभाग के अधिकारियों को कई बार गुहार लगाने के बावजूद पानी की समस्या दूर नहीं हुई है। इस दौरान रेखा तिवारी, डी सनवाल, ऋतु बक्शी, दिनेश, राजू, रवि, जानकी, दर्शी आदि भी मौजूद रहे।
इंदिरानगर में पेयजल संकट को लेकर ईई से मिले लोग
हल्द्वानी। इंदिरानगर में 15 दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ है। इससे नाराज स्थानीय लोगों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता से मिलकर जमकर खरी खोटी सुनाई। लोगों का कहना है कि रमजान का महीना चल रहा है मगर न तो लोगों के घरों में पानी आ रहा है और न ही मस्जिदों और मंदिरों में पीने का पानी पहुंच रहा है। इस कारण नमाजियों को घरों से वुजू करके आना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि चार दिन में पानी की सप्लाई दुरुस्त नहीं की गई तो जल संस्थान का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर पार्षद शकील अंसारी, शकील सलमानी, तौफीक अहमद, शब्बीर अहमद अल्वी, सलीम अहमद, मो. हनीफ आदि लोग मौजूद रहे।

पानी के लिए धरने पर बैठे सभासद
नैनीताल। अयारपाटा क्षेत्र में पानी नहीं आने से क्षेत्रवासियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या का समाधान न होने पर शनिवार को अयारपाटा वार्ड के सभासद मनोज साह जगाती जल संस्थान कायार्लय के आगे धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में बीते कुछ दिनों से पानी नहीं आ रहा है जिससे क्षेत्र की जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कई बार संबंधित अधिकारियों से इसकी शिकायत करने बाद भी रोस्टिंग की बात कहकर टाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed