फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Wanted to shop at the tea shop and hotel, caught

चाय की दुकान और होटल में बेच रहे थे दारू, पकड़े गए

Sun, 03 Mar 2019 02:13 AM IST
naveen chandra joshi ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: naveen chandra joshi Updated Sun, 03 Mar 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
Wanted to shop at the tea shop and hotel, caught
हल्द्वानी टीपी नगर पुलिस की गिरफ्त में शराब तस्कर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को अब सड़क पर खुलेआम दारू बेचने वाले नजर आने लगे हैं। कोतवाली पुलिस ने टीपीनगर स्थित चाय की दुकान और रेस्टोरेंट में शुक्रवार की रात छापा मारकर चार पेटी शराब बरामद की। इस दौरान एक लाख 52 हजार रुपये जब्त कर दोनों दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


चौकी प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के दो दुकानदार दुकान की आड़ में शराब तस्करी का धंधा कर रहे हैं। पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर स्थित राकेश कुमार गुप्ता की चाय की दुकान में छापा मारा। मौके से दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पता चला कि राकेश धनपुरी आनंदपुर का मूल निवासी है। पुलिस पहले भी उसे शराब तस्करी में गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पुलिस ने दुकान से शराब बिक्री के एक लाख 30 हजार रुपये जब्त किए। उपनिरीक्षक रमेश चंद्र पंत ने टीपीनगर स्थित योगेश आसवानी के रेस्टोरेंट में छापा मारकर एक पेटी देशी और एक पेटी अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री का 22 हजार रुपये बरामद किया। योगेश बरेली रोड गौजाजाली का रहने वाला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed