फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Vyapar Mandal election: Candidates created ruckus, sloganeering

व्यापार मंडल चुनाव: प्रत्याशियों ने किया हंगामा, नारेबाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Vyapar Mandal election: Candidates created ruckus, sloganeering
हल्द्वानी में प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के चुनाव का बहिष्कार करते अध्यक्ष पद के
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के दौरान शनिवार को सरस मार्केट स्थित संगठन के चुनाव कार्यालय में कई प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज लांबा समेत चार प्रत्याशियों ने चुनाव सही न होने समेत कई आरोप लगाए और अपने नाम वापस ले लिए। बाद में संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई तथा विरोध करने वाले प्रत्याशियों के आरोपों को खारिज करते हुए घोषणा की कि महानगर संगठन के चुनाव तय तिथि यानी कि दो अक्तूबर को ही कराए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर कार्यकारिणी के चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया शनिवार सुबह 11 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी खीमानंद शर्मा ने योगेश शर्मा के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया। शाम करीब चार बजे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूरज लांबा और प्रदेश पदाधिकारी रुपेंद्र नागर अपने समर्थकों के साथ चुनाव कार्यालय पहुंचे और कहा कि निवर्तमान महानगर कार्यकारिणी ने वर्ष 2021-22 के 1800 व्यापारियों को प्रमाणपत्र किस आधार दिए। उन्हें वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को दोषपूर्ण बताते हुए विरोध प्रदर्शन किया और व्यापार मंडल चुनाव में पारदर्शिता न होने की बात कह कर अपने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

सूरज लांबा के साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी विपुल अग्रवाल, महामंत्री पद के प्रत्याशी राजू गुप्ता और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी त्रिलोक सिंह ने भी विरोध जताते हुए अपना नाम वापस ले लिया। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष के प्रत्याशी विनोद जायसवाल ने भी नाम वापस ले लिया। प्रत्याशियों के विरोध को देखते आनन फानन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा और प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रमोद गोयल, महानगर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरीश पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी एनडी तिवारी, मनोज गुप्ता, जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की बैठक बुलाई गई जिसमें आरोपों को नकारते हुए हर हाल में चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश शर्मा का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय
हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महानगर के चुनाव के नाम वापसी के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के नाम वापस लेने के बाद मैदान में अकेले रह गए निवर्तमान अध्यक्ष योगेश शर्मा का निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है। इधर, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के दो, महामंत्री पद पर एक, कोषाध्यक्ष पद पर एक और प्रचार मंत्री पद पर एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद तीन प्रत्याशियों संदीप गुप्ता, मनोज चौहान और सचिन गुप्ता के बीच त्रिकोणीय और महामंत्री पद पर प्रदीप सबरवाल और मनोज जायसवाल के बीच सीधा मुकाबला होगा। महिला उपाध्यक्ष दीपा जायसवाल और महिला सचिव गीता कांडपाल, कोषाध्यक्ष पद पर गौरव गुप्ता, प्रचार मंत्री पद पर संदीप सक्सेना का निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। संगठन मंत्री पद पर उपेंद्र कनवाल और गुरमीत सिंह चौहान के बीच टक्कर होगी। मतदान दो अक्तूबर को अग्रसेन भवन में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed