फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting will start from 8 o'clock, 1828 employees will conduct elections

Nainital News: आठ बजे से शुरू होगा मतदान, 1828 कर्मचारी कराएंगे चुनाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Voting will start from 8 o'clock, 1828 employees will conduct elections
हल्द्वानी। जिले के सात निकायों में आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू होगा। इसी क्रम में 1828 कर्मचारी बुधवार सुबह एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचे। दोपहर एक बजे तक 402 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गई जो दोपहर बाद तक निर्धारित स्थानों पर पहुंच गई। 43 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन


बुधवार सुबह से ही एमबी इंटर कॉलेज में चुनाव कर्मचारी पहुंचने लगे। सभी निकायों के आरओ ने कर्मचारियों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद सुबह आठ बजे से उन्हें बस्ता और मतपेटियों का वितरण किया गया। कर्मचारियों ने मैदान में बैठकर अपने-अपने बस्तों में दी सामग्री की जांच की। इसके बाद ये वाहनों से अपने-अपने बूथों को रवाना हो गए।
विज्ञापन



परिवहन विभाग ने अतिरिक्त बुलाए थे वाहन
निकाय चुनाव में परिवहन विभाग ने 160 मैक्स और 100 बसें अधिग्रहीत की हैं। सुबह नौ बजे से वाहन बूथों के लिए एक-एक कर रवाना हुए। दोपहर तीन बजे तक सभी निकायों के बूथों में पोलिंग पार्टियां पहुंच गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed