फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting Traind of Ramnagar

62 बूथों पर पुरुषों से ज्यादा की महिलाओं ने वोटिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Voting Traind of Ramnagar
रामनगर। इस बार हार जीत का फैसला आधी आबादी करेगी। आधी आबादी की वोटिंग 62 बूथों पर सबसे ज्यादा रही। महिलाएं इन बूथों पर वोटिंग में पुरुषों को पछाड़ते हुए दिखीं। रामनगर विधानसभा में मतदान के लिए 146 बूथ बनाए गए थे।
विज्ञापन

लखनपुर बूथ पर 979 वोट थे। जिनमें 262 पुरुष और 314 महिलाओं ने वोट किया। दुर्गापुरी बूथ नंबर दो में 1166 वोट थे, जिनमें 311 पुरुष, 320 महिलाओं ने वोट किए। पीडब्ल्यूडी ऑफिस बूथ पर 1093 वोट थे, जिनमें 264 पुरुष, 271 महिलाओं ने वोट दिया। टेड़ा बूथ पर 1188 वोट थे, जिनमें 337 पुरुष और 394 महिलाओं ने वोट दिए। मंगलार बूथ पर 1063 वोट थे, जिनमें 304 पुरुष एवं 330 महिलाओं ने वोट दिए।
विज्ञापन

छोई एक और दो बूथ पर 2395 वोट थे, जिनमें पुरुष 813 और 880 महिलाओं ने वोट दिए। पीपलसाना बूथ पर 733 वोट थे, जिनमें 266 पुरुष और 305 महिलाओं ने वोट दिए। ललितपुर बूथ पर 766 वोट थे, जिनमें 295 पुरुष व 318 महिलाओं ने वोट दिए। पीरूमदारा एक वोट पर 1060 वोट थे, जिनमें 350 पुरुष व 390 महिलाओं ने वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधीनगर बूथ पर 1053 वोट थे, जिनमें 394 पुरुष व 425 महिलाओं ने वोट दिया। इसी तरह अन्य बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले ज्यादा वोटिंग की है। महिलाओं ने किस प्रत्याशी को वोट किया इस गणित को समझने में सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक लगे हुए हैं।
शहर में 35462 और देहात में 48513 ने दिया वोट
रामनगर। रामनगर विधानसभा में 68.91 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बार शहर से ज्यादा देहात मतदाताओं ने उत्साह दिखाया। देहात के वोटरों के दम पर ही किसी के सिर विधायक का ताज सज सकता है। जनता ने तो वोट दिया है और अब प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गया। निर्णय 10 मार्च को आएगा।
रामनगर विधानसभा में 121868 मतदाताओं ने सुबह से लेकर शाम सात बजे तक वोटिंग की। 83,975 वोटरों ने 146 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर में 53,377 वोटरों में से 35462 ने, जबकि देहात में 66,116 वोटरों में से 48,513 ने अपना वोट दिया। एक बात तो साफ है कि देहात के वोटरों ने जमकर वोटिंग की।

शहर से ज्यादा देहात के वोटर जागरूक दिखाई दिया। सोमवार को वोटिंग हुई और प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई है। वोटिंग के दूसरे दिन सभी प्रत्याशी जीत हार का गणित लगाने में जुटे रहे। चुनाव कार्यालय में भी दिनभर चर्चा बूथों पर हुए मतदान को लेकर गणित लगाया जाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed