फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Voting took place for the development of wave

लहर और विकास के लिए हुई वोटिंग

Thu, 16 Feb 2017 01:03 AM IST
नवीन सक्सेना
नवीन सक्सेना Updated Thu, 16 Feb 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Voting took place for the development of wave
मतदाता

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में कहीं विकास तो कहीं मोदी के नाम पर मतदान हुआ। युवाओं में मोदी लहर का असर साफ दिखाई दिया, जबकि महिला मतदाताओं ने विकास के साथ-साथ शिक्षा में सुधार के मकसद से मतदान किया। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश चंद्र दुर्गापाल के बेटे के साथ हुई मारपीट का असर भी मतदान पर दिखा।

विज्ञापन


श्रम मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल के चुनाव मैदान में होने से लालकुआं विधानसभा सीट के मतदान पर लोगों की निगाहें लगी थीं। विधानसभा में 1,12,015 मतदाता हैं। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोटाहल्दू, भगवानपुर, पाडलीपुर, सकुलिया में मतदाताओं के बीच चर्चा थी कि दुर्गापाल अपनी सीट बचा पाएंगे या नहीं या फिर मोदी की लहर उनकी मंजिल में रोड़ा बनेगी?
विज्ञापन


कुछ बूथों के बाहर निर्दलीय हरेंद्र बोरा को लेकर भी चर्चाएं थी। दुर्गा भगवानपुर के बूथ पर मतदान में काफी तेजी रही। सुबह दस बजे तक 279 में से 120 वोट पड़ चुके थे, जबकि दो अन्य बूथों पर मतदान धीमी गति से होता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआईसी हल्दूचौड़ पर बमेटा बंगर खीमा, जग्गी बंगर और बमेटा बंगर में युवाओं में मोदी लहर देखने को मिली। सयाने मतदाताओं ने किसी लहर से प्रभावित हुए बगैर विकास को अपना उद्देश्य बताते हुए वोट देने की बात कही।

बुजुर्ग मतदाताओं ने दुर्गापाल के बेटे की गाड़ी से पैसे बरामद होने और उसके साथ मारपीट की घटना पर प्रतिक्रिया की। हेम दुम्का का कहना था कि मंत्री का बेटा नोट बांटने जा रहा था तो किसी को कानून हाथ में लेने का हक नहीं है।

राजेंद्र पांडे, हरीश जोशी समेत कई मतदाताओं ने इस घटना को गुंडागर्दी से जोड़ा। मतदाताओं का कहना था कि घटना से दुर्गापाल को सहानुभूति तो मिली है, लेकिन पैसे बरामदी से नुकसान भी हुआ है।

चुनाव में हारजीत का फैसला बिंदुखत्ता क्षेत्र माना जाता है। आदर्श इंटर कालेज संजय नगर मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुबह से ही लाइनें लगी रही। चंपा देवी, मंजू, हंसी देवी, गीता मिश्रा ने कहा कि विकास के नाम पर वोट दिया है।

बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए स्कूलों की व्यवस्था हो रही है। बिंदुखत्ता कार रोड के प्राथमिक स्कूल केंद्र पर सुबह से मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गईं थी। मतदान कार्मिकों ने 7.50 पर मॉक पोल कराने के उपरांत मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई।

युवा राजेंद्र कुमार पैर में प्लास्टर चढ़ा होने के बाद भी वोट डालने आया था। सीता देवी और रमा देवी का कहना था कि विकास की सोच एवं काम करने वाली सरकार के लिए वोट दिया है, जबकि चंद्र दत्त जोशी बोले, जिसने मजूरी की थी हमने वोट देकर उसकी मजूरी का दाम चुकाया है।


युवा मतदाता पंकज और नीरज बोले, हमने मोदी के हाथ मजबूत किए हैं। कुल मिलाकर इस विधानसभा क्षेत्र में मिलाजुला मतदान होने से प्रत्याशियों में बेचैनी बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed